फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई: आबकारी विभाग व पुलिस ने संयुक्त रूप से की छापामारी, 15 सौ लीटर लहन नष्ट, 180 लीटर कच्ची शराब बरामद

Sat, 10 Jun 2023 06:25 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

मेरठ में कार्रवाई : आबकारी विभाग व पुलिस ने संयुक्त रूप से छापामारी की। टीम ने मौके पर 15 सौ लीटर लहन नष्ट किया और 180 लीटर कच्ची शराब बरामद की है।
विज्ञापन
टीम ने कार्रवाई की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के हस्तिनापुर में शनिवार को आबकारी विभाग व थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से खादर क्षेत्र के कई गांवों के जंगलों में छापामारी की। इस दौरान टीम ने करीब 15 सौ लीटर लहन को नष्ट किया। इसके अलावा 180 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई।

विज्ञापन


बताया गया कि इन दिनों खादर क्षेत्र में धधक रही अवैध शराब की भट्टियों पर अकुंश लगाने के लिए आबकारी निरीक्षक ज्योति अग्रवाल के नेतृत्व में थाना पुलिस द्वारा खादर क्षेत्र में अवैध शराब माफिया के ठिकाने पर छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। वहीं, शनिवार को टीम सबसे पहले ग्राम राठौरा खुर्द के जंगल में बूढ़ी गंगा किनारे पहुंची। हालांकि टीम के पहुंचने से पहले ही शराब माफिया मौके से फरार हो गए। 

इसके बाद आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम तारापुर से आगे की ओर 17 प्लॉट पर पहुंची, जहां बूढ़ी गंगा में बड़े पैमाने पर अवैध शराब बनाई जा रही थी। बूढ़ी गंगा की धारा को पार करने के बाद आबकारी विभाग के कर्मचारी भट्टियों के पास पहुंचे, जहां लहन और शराब को कब्जे में लेकर नष्ट किया गया। हालांकि कोई भी शराब माफिया आबकारी की टीम के हत्थे नहीं चढ़ा।

विज्ञापन

आबकारी निरीक्षक ज्योति अग्रवाल ने बताया कि 17 प्लॉट में दबिश के दौरान नाले के अंदर 16 ड्रमों में से लगभग 1500 लीटर लहन और 180 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। नाले के किनारे तीन भट्टियां पाई गईं। टीम ने भट्टियों व लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया। 

आबकारी निरीक्षक ज्योति अग्रवाल का कहना है कि खादर क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार को रोकने के लिए लगातार अभियान चलाकर दबिश दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी शराब माफिया के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार नहीं करने दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: भाजपा नेता की मौत से मचा हड़कंप: रात में पत्नी से हुआ विवाद, सुबह बेड पर मिली लाश, 13 साल पहले हुई थी लव मैरिज
विज्ञापन

छापामारी से पहले ही मिल जाती है सूचना
आबकारी विभाग की टीम ने शनिवार को खादर क्षेत्र के लतीफपुर रठौरा व 17 प्लॉट आदि तीन स्थानों पर छापामारी की गई। हालांकि कोई भी आरोपी टीम के हत्थे नहीं चढ़ा है।

यह भी पढ़ें: अंजली हत्याकांड: साजिश का सनसनीखेज खुलासा, सच ने हर किसी को चौंकाया, सामने आए शूटरों के चेहरे

लगातार दबिश, फिर क्यों नहीं बंद होता शराब का कारोबार
आबकारी विभाग व थाना पुलिस अवैध शराब की बिक्री, निर्माण और परिवहन पर अंकुश लगाने की बात कहती है। लेकिन इसके बावजूद भी खादर क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार जोरों पर चलता है। शराब माफिया दिनदहाड़े अवैध शराब की बिक्री करते हैं। उधर, आबकारी और पुलिस के सभी दावे फेल हो जाते हैं। अभी तक कच्ची शराब के इस काले गोरखधंधे पर पूर्ण रूप से अंकुश नहीं लगाया गया। क्योंकि इसकी जड़ बहुत गहरी फैली हुई है, जिसे उखाड़ना सिस्टम के बस की बात नजर नहीं आती।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें