फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CCSU : 22 फरवरी से परीक्षा, कल से मिलेंगे प्रवेश पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
22 फरवरी से परीक्षा, कल से मिलेंगे प्रवेश पत्र
विज्ञापन

मेरठ। सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में 22 फरवरी से होने वाली रेग्युलर और प्राइवेट परीक्षाओं के लिए 18 फरवरी को प्रवेश पत्र अपलोड हो सकते हैं। छात्र-छात्राएं अगले दिन विवि की वेबसाइट से इनको डाउनलोड कर सकेंगे। वहीं, सभी सेंटरों पर परीक्षा की पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। विवि प्रशासन ने सभी कॉलेजों को स्पष्ट कर दिया है कि परीक्षाओं के बीच में ही प्रैक्टिकल भी करा लें। मूल्यांकन भी साथ-साथ शुरू हो जाएगा।
कॉलेजों में रेग्युलर बीए-बीएससी-बीकॉम और प्राइवेट में बीए-बीकॉम और एमए-एमकॉम में मुख्य परीक्षाएं 22 फरवरी से शुरू हो रही हैं। 219 केंद्रों पर तीन लाख 90 हजार छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। परीक्षा उन्हीं केंद्रों पर होगी जहां पर सीसीटीवी और ऑडियो कैमरे लगे होंगे। परीक्षा में सिर्फ चार दिन बचे हैं और अभी तक एडमिट कार्ड वेबसाइट पर अपलोड नहीं हुए हैं। विवि प्रशासन का कहना है कि छात्र-छात्राओं को परेशान होने की जरूरत नहीं है। 18 फरवरी तक विवि की वेबसाइट पर प्रवेश पत्र अपलोड कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच जून से पहले रिजल्ट की तैयारी
दो माह तक चलने वाली मुख्य परीक्षाओं का रिजल्ट विवि को पांच जून से पहले हर सूरत में जारी करना होगा। इसको लेकर प्रैक्टिकल समय से पूरे कराने को कहा गया है। परीक्षा के बीच में होने वाली छुट्टियों में भी प्रैक्टिकल कराए जा सकते हैं। मूल्यांकन केंद्र इस बार शुरू में ही बना दिए जाएंगे ताकि परीक्षाओं के साथ-साथ उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन भी पूरा हो सके। बता दें कि उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने सभी विश्वविद्यालयों से पांच जून से पहले रिजल्ट जारी करने को कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें