फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: परीक्षा कार्यक्रम जारी, नौ से होंगी सेमेस्टर की विषम परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा कार्यक्रम जारी, नौ से होंगी सेमेस्टर की विषम परीक्षाएं
विज्ञापन

मेरठ। सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में विषम सेमेस्टर कोर्सों की नौ जनवरी से होने वाली परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। परीक्षाएं तीन फरवरी तक चलेंगी। परीक्षा कार्यक्रम सीसीएसयू की वेबसाइट www.ccsuniversity.ac.in पर देखा जा सकता है। विवि की सत्र 2022-23 की विषम सेमेस्टर परीक्षा (दिसंबर-2022) में यूजी-पीजी के कोर्स शामिल हैं।
इनमें एमए, एमएससी, एमकॉम, एमएससी होम साइंस, एमएससी एजी थर्ड सेमेस्टर मुख्य और बैक परीक्षा शामिल हैं। इनके अलावा एलएलबी तृतीय और छठे सेमेस्टर, एलएलएम तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा शामिल हैं। इनके अलावा बीएससी होम साइंस, बीएससी होम साइंस क्लीनिकल न्यूट्रिशियन एंड डायट तीसरा एवं पांचवां सेमेस्टर कोर्स शामिल हैं। परीक्षा की अवधि तीन घंटे रहेगी। अधिक जानकारी सीसीएसयू की वेबसाइट से ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम सेमेस्टर परीक्षा का रिजल्ट जारी
जून में हुई सम सेमेस्टर परीक्षा का यूएफएम का रिजल्ट सोमवार को जारी कर दिया है। सीसीएसयू की वेबसाइट पर रिजल्ट देखा जा सकता है। दंड की छह श्रेणी निर्धारित की गई हैं। अगर किसी छात्र-छात्रा को उसे दिए गए दंड के बारे में आपत्ति है तो वह 10 दिन के भीतर आवेदन कर सकता है। इसके बाद फाइनल परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
राजनीति विज्ञान की आरडीसी 27 दिसंबर को
सीसीएसयू कैंपस में राजनीति विज्ञान विषय की आरडीसी की बैठक विभाग में सुबह 11 बजे से होगी। विवि की वेबसाइट से अधिक जानकारी ली जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें