19 मार्च को होगी 27 फरवरी की स्थगित परीक्षा
मेरठ। सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में 27 फरवरी को स्थगित हुई सेमेस्टर की परीक्षाएं अब 19 मार्च को होंगी। विवि ने इस संबंध में रविवार को सूचना जारी कर दी है। इसमें यूजी-पीजी कोर्सों की परीक्षा शामिल है। इसके साथ ही एलएलबी-एलएलएम में प्रथम सेमेस्टर की मुख्य परीक्षा, बैक एवं भूतपूर्व परीक्षा के लिए परीक्षा फार्म भरे जा रहे हैं। विवि ने इसकी अंतिम तिथि बढ़ाते हुए 17 मार्च कर दी है।
-----
18 मार्च से सेमेस्टर की परीक्षा, कार्यक्रम जारी
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस-कॉलेजों में 18 मार्च से होने वाली प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं का कार्यक्रम विवि ने जारी कर दिया है। इसमें यूजी-पीजी कोर्सों की मुख्य, बैैक और भूतपूर्व परीक्षाएं शामिल नहीं हैं। पूरा परीक्षा कार्यक्रम विवि की वेबसाइट www.ccsu.ac.in पर देखा जा सकता है।