फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: खेत की चहारदीवारी तोड़ने के विरोध पर पूर्व सैनिक को धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। कस्बा हर्रा में किसान के खेत की चहारदीवारी तोड़ने का विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित किसान ने मामले की शिकायत एसडीएम से करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बा हर्रा निवासी किसान पूर्व सैनिक रहीश अहमद पुत्र बुंदू खां ने एसडीएम से की शिकायत में बताया कि गांव निवासी आरोपी उससे रंजिश रखते हैं। आठ महीने पहले वह खेत की चहारदीवारी कर रहा था। इसे लेकर आरोपियों ने दीवार का विरोध करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद उसने मामले की शिकायत एसडीएम से की। तत्कालीन एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित ने खेत की पैमाइश कराकर थाना पुलिस के सामने उसके खेत की चहारदीवारी का कार्य शुरू कराया था।
बुधवार को रुका हुआ काम पूरा कराने के लिए खेत पर गया था। खेत पर जाने के बाद उसने देखा कि आरोपियों ने उसके खेत की दीवार तोड़ दी है। जब उनके घर जाकर विरोध किया तो आरोपी गाली गलौज करने लगे। गाली का विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी है। इसे लेकर पीड़ित ने मामले की शिकायत एसडीएम से करते हुए कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम नारायणी भाटिया ने मामले की जांच तहसीलदार को सौंपते हुए जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें