मेरठ। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रामनाईक ने शुक्रवार को एक कार्यक्रम में कहा कि ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायतें फिर से सामने आई है जिसको लेकर जांच चल रही है। उन्होंने कहा विधानसभा चुनाव में भी कई पार्टियों ने ईवीएम पर सवाल उठाए थे लेकिन, चुनाव आयोग ने सभी पार्टियों के अधिकारियों को बुलाया था। जिस पर पार्टियों ने अपनी बात को वापस ले लिया था। उन्होंने कहा कोई भी पहले आरोप सिद्ध करें, जांच अवश्य होगी। साथ ही उन्होंने जांच का पूरा आश्वासन दिया।
आईआईएमटी यूनिवर्सिटी के लिटरेरी फेस्टिवल में शामिल मुख्य अतिथि रामनाईक ने अपने संबोधन में कहा कि साहित्य और शब्दों का यह महाकुम्भ हिंदी साहित्य को नया विस्तार देगा। प्रयाग की तरह यह एक त्रिवेणी संगम है। मेरठ से 1857 की क्रांति का आगाज हुआ, जिसे अंग्रेजों ने बगावत कहकर गलत साहित्य लिखा। वीर सावरकर ने उस गलती को सुधारने के लिए हिंदी में साहित्य लिखा जिसे भारत का प्रथम स्वतंत्र युद्ध के नाम के जाना गया।
साहित्य संघर्ष का नाम है। जो साहित्य वाचक को प्रभावित न कर सके वो साहित्य अनुपयोगी है। ईवीएम की गड़बड़ी पर राज्यपाल ने कहा पहले भी विधानसभा चुनाव में इस तरह की शिकायतें हुई हैं, आयोग ने उन शिकायतों पर संज्ञान भी लिए है, लेकिन शिकायत करने वाले लोग आयोग के सामने अपनी शिकायतों को साबित नहीं कर पाए। इसलिए जिन लोगों को अभी ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत है वो उसे सही साबित करें।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/