फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अन्य केंद्रों के लिए... सबकी फोटोग्राफी हो रही है...फरसा लहराने वालों पर दर्ज होगा मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
परशुराम शोभायात्रा के दौरान सीओ शुचिता सिंह का वीडियो वायरल
विज्ञापन

एसपी सिटी बोले- सीओ के समझाने पर माने युवा, शांतिपूर्ण निकली शोभायात्रा
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। परशुराम जयंती के अवसर पर रविवार को निकाली गई शोभायात्रा में कुछ युवक हाथों में फरसा और डंडे लहराने लगे। इस पर सीओ शुचिता सिंह ने मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी दी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एसपी सिटी का कहना है कि सीओ के समझाने पर युवा मान गए थे।
ब्राह्मण समाज के लोगोें ने रविवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकाली थी। शोभायात्रा के दौरान कुछ युवक फरसे और डंडे लहराने लगे। मौके पर मौजूद सीओ शुचिता सिंह फरसा और डंडा लहराने वालों को चेतावनी देती नजर आ रही हैं। वायरल वीडियो फुटेज में सीओ माइक हाथ में लेकर युवकों कह रही हैं, जो लोग फरसा और डंडे लहरा रहे हैं, उन सबकी फोटोग्राफी हो रही है। उन पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए इस वीडियो पर लोग अलग-अलग तरह के कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोग इसे सार्वजनिक सुरक्षा के लिए अनिवार्य कदम बता रहा है। वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि धार्मिक शोभायात्राओं में तलवार, गदा, फरसा लहराना परंपरा का हिस्सा है।
विज्ञापन

एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि रविवार को भगवान परशुराम जयंती हर्षोल्लास से मनाई गईं। उत्साहित युवाओं को समझाने और किसी अन्य को नुकसान न पहुंचे। इस उद्देश्य से युवाओं को समझाया गया। युवाओं ने भी समझदारी दिखाते हुए पुलिस-प्रशासन का सहयोग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें