फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भक्तामर विधान से होती है हर मनोकामना पूर्ण

विज्ञापन
फूलबाग कालोनी स्थित जैन मंदिर में भक्तामर पाठ का आयोजन
विज्ञापन
मेरठ। आदिनाथ दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर फूलबाग कॉलोनी में 48 दीपकों से भक्तामर महाअर्चना की गई। महाअर्चना का सौभाग्य प्रियंका जैन को प्राप्त किया। समाज के मंत्री नवीन जैन ने बताया कि पिछले सात साल से अनवरत यह विधान किया जा रहा है। यह महाअर्चना संध्या में वेदी में विराजमान आदिनाथ भगवान की अतिश्यकारी मूर्ति के सम्मुख की जाती है। मंत्री नवीन जैन ने बताया कि इस मूर्ति के सम्मुख जो भी श्रद्धा पूर्वक अपनी मनोकामना रखता है वह पूर्ण होती है। भक्तों द्वारा इस महा अर्चना के आगामी 31 दिसंबर 2025 तक के सभी सप्ताह की तिथि बुक हो चुकी हैं। काव्य के द्वारा हीलिंग पद्धति से विदेशों तक में कैंसर जैसी भयंकर बीमारियों का इलाज किया जाता है। संध्या अध्यक्ष हेमंत जैन द्वारा श्री भक्तामर महा अर्चना में संस्कृत भाषा के 48 श्लोकों द्वारा दीपकों को स्वास्तिक के मांडले पर विराजमान किया जाता है। वीरेश जैन ने शास्त्र सभा में जैन धर्म पर प्रकाश डाला। अंत में समयबद्धता के दो पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम में नवीन, अतुल, विनय, जिनेंद्र, संजय, पंकज, मयंक, राहुल, विनोद, प्रमोद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

महावीर जयंती भवन में हुआ संस्कार शिविर
- विश्व श्रमण संस्कृति श्रीसंघ की ओर से महावीर जयंती भवन में संस्कार शिविर हुए। सौरभ जैन ने संयोजन किया। बच्चों को समुच्चय महा अर्घ्य के विषय में बताया गया। सौरभ जैन सराफ और सम्यक जैन ने बच्चों को बताया कि पूजा में पढ़े जाने वाले समुच्चय महा अर्घ्य में पांच परमेष्ठि, चार अणुयोग, चौबीसों तीर्थंकर आदि को महा अर्घ्य समर्पित किया जाता है। कार्यक्रम विजय जैन, सुदीप जैन, देवेंद्र जैन, विनोद जैन, अतुल जैन, राहुल जैन, वैभव जैन, गौरव जैन रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें