मेरठ। इस बार गणेश महोत्सव के दौरान गणेश जी को 10 दिन तक उनकी पसंद के अलग-अलग मोदक का भोग लगेगा। इसके लिए शहर के मिठाई विक्रेताओं ने हर दिन के हिसाब से अलग-अलग मोदक तैयार किए हैं। इसके लिए खास इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावा गणेश मंदिरों सहित शिवालय, देवालय और देवी शक्तिपीठों में भी गणेश पूजा की जाएगी।
बुढ़ाना गेट बसंत मिष्ठान के विक्रेता अंबुज रस्तोगी ने बताया कि दस दिन गणेश मंदिर और पंडाल में गणेश पूजा होती है। 10 दिन के लिए 10 अलग अलग प्रकार के मोदक तैयार किए गए हैं। रसगुल्ला, रसमलाई और केसर पेठा भी गणेश पूजा के लिए तैयार किए हैं। इसमें ड्राई फ्रूट्स की मिठाइयां भी शामिल हैं। बुढ़ाना गेट व्यापारी संदीप ने बताया कि गणेश जी को लड्डू और मोदक सबसे प्रिय हैं। इन दिनों इसकी मांग सबसे अधिक है।
मिठाई विक्रेताओं ने अन्य दिनों की तुलना में गणेश उत्सव के दौरान मिठाइयां भी अधिक मात्रा में बनानी शुरू कर दी है, लोग प्रसाद वितरण के लिए मिठाई ले रहे हैं। प्रेम स्वीट्स के संचालक नीरज ने बताया कि उन्होंने गणेश पूजा के लिए स्पेशल मोतीचूर और नारियल के लड्डू तैयार किए हैं। इनमें शुद्ध देसी घी और गुड़ का उपयोग किया गया है। विशेष पेड़ा भी तैयार किया गया है।
मोदक की कीमत...
मावे का मोदक : 400 रुपये किलो
केसरपाक मोदक: 400 रुपये किलो
घिये की लोज का मोदक: 460 रुपये किलो
मूंग की दाल का मोदक: 600 रुपये किलो
काजू का मोदक: 900 रुपये किलो
गोले का मोदक: 460 रुपये किलो
पेड़े का मोदक: 440 रुपये किलो
बेसन का मोदक: 480 रुपये किलो
आटे का मोदक: 660 रुपये किलो
ड्राई फ्रूट मोदक: 900 रुपये किलो