फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: फ्रेट कॉरिडोर के सिंगल ट्रैक में हर 10 किमी. पर स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। ईस्टर्न डेडिकेट फ्रेट कॉरिडोर (ईडीएफसी) में न्यू खुर्जा से साहनेवाल (लुधियाना) तक सिंगल ट्रैक बनेगा। इसके बीच में मालगाड़ियों के निर्बाध संचालन के लिए हर 10 से 12 किलोमीटर की दूरी पर स्टेशन बनेंगे। ईडीएफसी के हर स्टेशन का नाम न्यू शब्द जोड़कर रखा जाएगा। फिलहाल न्यू खुर्जा और न्यू खतौली स्टेशन तैयार हो चुके हैं।
विज्ञापन

उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए पश्चिम बंगाल के डालकुनी से लुधियाना के साहनेवाल तक फ्रेट कॉरिडोर बनाया जा रहा है। इसके बनने से उद्योगों को कच्चे माल की आपूर्ति सुगम होगी। खुर्जा से सहारनपुर तक 222 किमी. कॉरिडोर का निर्माण चल रहा है। न्यू खतौली तक लाइन बिछाने का काम हो गया है। फिलहाल ईडीएफसी के न्यू खतौली स्टेशन की रेलवे लाइन को मुख्य लाइन से जोड़ने का काम किया जा रहा है।
असिस्टेंट प्रोजेक्ट मैनेजर अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि खुर्जा से साहनेवाल तक ई़डीएफसी की सिंगल लाइन बिछेगी। हर 10-12 किमी. की दूरी पर स्टेशन होगा। ईडीएफसी के स्टेशनों का नाम वर्तमान स्टेशनों के नामों के आगे न्यू जोड़कर रखा जाएगा।
विज्ञापन


ये होंगे नये स्टेशन
न्यू खुर्जा, न्यू सपनावत, न्यू बुलंदशहर, न्यू गुलाटी, न्यू हापुड़, न्यू लिखुआ, न्यू मोहिउद्दीनपुर, न्यू परतापुर, न्यू मेरठ कैंट, न्यू सकौती, न्यू खतौली आदि।
31 मार्च तक ट्रायल का प्रयास
अरुण शर्मा का कहना है कि 31 मार्च तक न्यू खतौली स्टेशन की रेल लाइन को मुख्य लाइन से जोड़ दिया जाएगा। प्रयास है कि न्यू खुर्जा से न्यू खतौली होकर मालगाड़ियों का संचालन शुरू हो सके।

सिटी व कैंट स्टेशन कम गुजरेंगी मालगाड़ियां
सिटी स्टेशन अधीक्षक का कहना है कि खतौली में ईडीएफसी की लाइन मुख्य लाइन से जुड़ने का मतलब यह नहीं कि सिटी व कैंट स्टेशन से मालगाड़ियों का गुजरना बंद हो जाएगा। हापुड़ होकर जाने वाली मालगाड़ियां ईडीएफसी से जाएंगी और परतापुर और मोहिउद्दीनपुर आने वाली सिटी स्टेशन से गुजरेंगी।
धीरे-धीरे लोड डालकर होगा ट्रायल
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ईडीएफसी के ट्रैक का ट्रायल पहले खाली लोको से होगा। इसके बाद खाली मालगाड़ी और फिर लोड मालगाड़ी का संचालन होगा। इसके बाद उच्चाधिकारी निरीक्षण कर क्लीन चिट देंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें