फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रंगोली प्रतियोगिता में एवरेस्ट हाउस ने बाजी मारी

विज्ञापन
सरूरपुर। कदम पब्लिक स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता में विजेता टीम। स्वयं
विज्ञापन
सरूरपुर। भूनी चौराहा स्थित कदम पब्लिक स्कूल में दिवाली के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने दिया सज्जा, बंदनवार, मोमबत्ती सज्जा और रंगोली बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्र-छात्राओं के बीच विद्यालय के चार हाउस एवरेस्ट, के-2, जेनिथ और एपेक्स के मध्य रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें एवरेस्ट हाउस ने प्रथम, जेनिथ हाउस ने द्वितीय और के-2 हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्या डॉ. पारुल चौधरी ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से छात्र-छात्राओं में रचनात्मकता, सहयोग और सामूहिक भावना का विकास होता है। इस दौरान उप प्रधानाचार्य नवजोत, एकेडमिक कोऑर्डिनेटर साक्षी, जनसंपर्क अधिकारी नीरू राणा, हाउस इंचार्ज बीना त्यागी, चित्रावती, शुभम सहाय और अल्वी चौधरी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें