फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छुट्टी के दिन भी जाम, लोग रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बेगमपुल समेत कई चौराहे जाम से जूझते रहे, शॉपिंग के लिए निकले लोग फंसे
विज्ञापन

जाम से बचने के शॉर्ट कट से निकले लोग, गली बाजार भी हुए जाम
फोटो के साथ

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। रविवार को छुट्टी के दिन भी शहर जाम से जूझता रहा। बेगमपुल, हापुड़ अड्डा, बिजली बंबा बाईपास समेत कई चौराहे जाम रहे। शाम को हालात ज्यादा खराब रही। शापिंग के लिए निकले लोग जाम में फंसकर परेशान रहे। यातायात पुलिस जाम खुलवाने में नाकाम रही।
शहर में हालांकि सुबह से ही जाम के हालात रहे लेकिन शाम चार बजे के बाद हालात अधिक खराब रही। बेगमपुल पर डेरावाल जूस कार्नर से लेकर नाला रोड पर जवाहर क्वार्टर तक लंबा जाम लगा रहा। भूमिया पुल, शारदा रोड पर भी खरीददारी करने निकले लोग भीषण जाम में फंसे रहे। यहां ई-रिक्शाओं के बीच लोगों की कारें फंसी रही। भूमिया पुल से हापुड़ अड्डा जाने वाली रोड पर भी जाम लगता रहा।
विज्ञापन

केसर गंज, रेलवे रोड चौराहा और घंटाघर चौराहे पर दोनों तरफ से वाहनों का दबाव अधिक होने से जाम के हालात बने रहे। हालांकि यातायात पुलिस कर्मी यहां व्यवस्था बना रहे थे लेकिन कुछ लोग दुपहिया वाहनों को जल्दबाजी के कारण गलत दिशा से निकाल रहे थे। यह भी जाम की बड़ी वजह रही। मुख्य मार्ग पर जाम की वजह से लोग दुपहिया वाहन चालक घंटाघर से वैली बाजार, लाला का बाजार, खैर नगर से दिल्ली रोड की तरफ निकलने लगे तो संकरा होने की वजह से इन बाजारों में भी जाम लगता रहा। लालकुर्ती पैंठ, आबूलेन और सदर बाजार में उमड़ी भीषण से वहां भी यातायात व्यवस्था चौपट हो गई।
गढ़ रोड : रूट डायवर्जन ने बढ़ाई मुश्किलें
गढ़ रोड पर हारमनी होटल के पास क्षतिग्रस्त पुलिया का निर्माण एवं सड़क चौड़ीकरण कार्य चलने के कारण भारी वाहन गढ़ रोड से डायवर्ट किए गए हैं। हापुड़ अड्डे से हापुड़ रोड, एल. ब्लाक शास्त्रीनगर और तेजगढ़ी चौराहे से होकर निकाला जा रहा है। हापुड़ अड्डे पर बसों और अन्य वाहनों का दबाव होने के चलते जाम की स्थिति बनी रही। एल. ब्लाक शास्त्रीनगर और तेजगढ़ी चौराहे पर भी शाम चार बजे के बाद जाम से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

वर्जन

वाहनों का अधिक दबाव होने की वजह से जाम की समस्या बन जाती है। इसी वजह से यातायात धीमा रहा। यातायात पुलिस हर जगह मुस्तैदी से व्यवस्था बनाने में जुटी है।
-राघवेंद्र कुमार मिश्र, एसपी यातायात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें