मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी नाबालिग किशोरी का नौ अक्तूबर को दोपहर एक बजे अगवा कर ली गई थी। पीड़िता अपने घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी। तभी दो बाइकों पर सवार दो महिला और दो युवक आए और नाबालिग को जबरन अगवा कर फरार हो गए थे। नाबालिग के पिता ने पंद्रह अक्तूबर को गांव के ही नासिर, साजिद और दो महिला बरजलिश व तस्लीम के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। लेकिन अब तक न आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है और न ही पीड़िता को बरामद किया गया है।
एक अन्य मामले में एक नाबालिग युवती 13 सितंबर को अगवा की गई थी। उसका भी पुलिस सुराग नहीं लगा पाई है। पीड़िता की बरामदगी को लेकर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने थाने पर धरना भी दिया था। सीओ सदर देहात नवीना शुक्ला ने बताया कि दोनों नाबालिग किशोरियों को तलाश करने के प्रयास किए जा रहे हैं।