फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एक माह बाद भी खुलासा नहीं, परिजनों ने एसएसपी कार्यालय पर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडाली थाना क्षेत्र में रेलवे की मैन विवेक चौहान की हत्या का पुलिस द्वारा एक माह बाद भी खुलासा न कर पाने से परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश मंगलवार को भड़क उठा। बड़ी संख्या में ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर सवार होकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, जिससे नोकझोंक हुई। बाद में ग्रामीण पैदल ही एसएसपी कार्यालय पहुंचकर धरना दिया और हत्यारोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। एसएसपी ने जल्द हत्याकांड के खुलासे का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया।
विज्ञापन

भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव लू-बक्सर निवासी महेंद्र चौहान के पुत्र विवेक चौहान रेलवे में की मैन थे और खरखौदा रेलवे स्टेशन पर उनकी तैनाती थी। गत चार जनवरी की शाम को वह अपनी बाइक पर सवार होकर खरखौदा रेलवे में नौकरी के लिए जा रहे थे, तभी मुंडाली से खरखौदा मार्ग पर अजराडा चौराहे के पास बदमाशों ने चाकू से हमला कर उनकी हत्या कर दी थी। मृतक के भाई रोहित ने मुंडाली थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजनों का आरोप है कि सवा माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पुलिस हत्यारोपियों को पकड़ने में ढुलमुल रवैया अपना रही है और मामले का खुलासा नहीं कर पाई है।
ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन और पुलिस से झड़प
पुलिस की निष्क्रियता से आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार को मृतक विवेक चौहान के भाई रोहित, पिता महेंद्र सहित भारी संख्या में ग्रामीण दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भरकर एसएसपी कार्यालय जाने के लिए निकले। पुलिस को भनक लगते ही सीओ किठौर और सदर देहात के साथ भावनपुर और मुंडाली थाना पुलिस ने ग्रामीणों को रोकने का प्रयास किया। समझाने की कोशिशें नाकाम रहीं और तीखी नोकझोंक के बाद ग्रामीण आगे बढ़ गए। पुलिस ने भावनपुर थाने के समीप निर्माणाधीन हाईवे के पास गन्ने से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को सड़क पर खड़ा कर ग्रामीणों को रोकने का एक और प्रयास किया। इस दौरान किला परीक्षितगढ़ मार्ग पर पुलिस और ग्रामीणों के बीच लगभग आधा घंटा नोकझोंक चलती रही, जिससे सड़क पर जाम लग गया। हालांकि, बाद में यातायात सुचारू करा लिया गया।
विज्ञापन



एसएसपी कार्यालय पर न्याय की गुहार



पुलिस के अवरोधों के बावजूद, आक्रोशित ग्रामीण पैदल ही एसएसपी कार्यालय पहुंचे और धरना देकर बैठ गए। उन्होंने एसएसपी अविनाश पांडेय से विवेक चौहान की हत्या का शीघ्र खुलासा करने और हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा, वे चुप नहीं बैठेंगे। उन्होंने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि पुलिस समय रहते कार्रवाई करती तो शायद आज उन्हें यह प्रदर्शन न करना पड़ता। एसएसपी ने जल्द हत्याकांड का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें