फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 24 घंटे बाद भी आरोपी रोडवेज चालक की पहचान नहीं कर सकी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के शॉप्रिक्स मॉल के पास बुधवार सुबह तेज रफ्तार रोडवेज की चपेट में आने से 40 वर्षीय विकास राणा की मौत हो गई थी। पिता यशपाल की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दी। मगर 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपी चालक को पकड़ना तो दूर उसकी पहचान नहीं कर सकी। बस किस डिपो की है, उसकी जानकारी भी पुलिस को नहीं है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को रोडवेज डिपो पर जाकर बस व चालक की पहचान करने की जहमत तक नहीं उठाई। इस कारण पुलिस घटना में शामिल बस को भी बरामद नहीं कर सकी।
विज्ञापन


शास्त्रीनगर निवासी यशपाल राणा का बेटा विकास राणा मोदीनगर में डोमिनोज पिज्जा के स्टोर पर मैनेजर थे। बुधवार सुबह करीब चार बजे ड्यूटी खत्म कर वह बाइक से वापस घर आ रहे थे। बिजली बंबा बाईपास पर मुड़ते ही दिल्ली की ओर जा रही तेज रफ्तार बस ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी थी। आरोपी चालक हादसे में विकास को बाइक समेत काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया था। हादसे के बाद चालक बस लेकर भाग गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल विकास को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने घायल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस की सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे। विकास की मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों का रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने घटनास्थल से लेकर परतापुर तक के सीसीटीवी फुटेज चेक किए। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि आरोपी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है। आरोपी की पहचान का प्रयास कराया जा रहा है। जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

-आरोपी चालक बस लेकर मोदीनगर की ओर भागा

हादसे के बाद बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। हादसे से पुलिस गस्त की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए है। अगर पुलिस सुबह के समय क्षेत्र में गस्त करती तो आरोपी चालक बस के साथ पकड़ा जाता। पुलिस की लापरवाही के चलते आरोपी हादसा करने के बाद आसानी से चला गया। पुलिस के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में चालक बस लेकर काशी टोल प्लाजा की जगह मोदीनगर की ओर जाता हुआ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें