फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नरों ने धूमधाम से निकाली कलश यात्रा

विज्ञापन
मेरठ---कंकरखेड़ा मे चल रहे किन्नर सम्मेलन मे आज श्रद्वापुरी स्थित शिव मंदिर मे घंटे की पूजा करते क? - फोटो : MODIPURAM
विज्ञापन
मेरठ। धार्मिक गीतों पर किन्नर नृत्य करते चल रहे थे, लोग उनका पुष्प वर्षा कर स्वागत कर रहे थे। करोड़ों रुपये के गहने और आकर्षक परिधानों में सजे किन्नरों को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। कुछ युवा भी उनके साथ डांस कर रहे थे। यह नजारा शनिवार को कंकरखेड़ा में आयोजित राष्ट्रीय किन्नर महासम्मेलन में कलश यात्रा के दौरान देखने को मिला। किन्नरों ने शिव मंदिर में अर्धनारीश्वर की आराधना करते हुए घंटा चढ़ाया।
विज्ञापन

कंकरखेड़ा में राष्ट्रीय किन्नर महासम्मेलन आयोजित हो रहा है। शनिवार को धूमधाम से कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में करोड़ों के स्वर्ण आभूषण और परिधानों में सजे किन्नरों को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। यात्रा में किन्नरों ने धार्मिक गीतों पर जमकर नृत्य किया। शिव मंदिर में अर्द्धनारीश्वर की आराधना करते हुए किन्नरों ने घंटा चढ़ाया।
कलश यात्रा में आठ मुख्य रथों पर कोकिला दिल्ली, बिदामी दिल्ली, शकुंतला चावला मलियाना मेरठ, आपा अलीगढ़, राजकुमारी हापुड़, रवीना दिल्ली आदि विराजमान थीं। इसके पीछे माई हूरी की रोटी करने वाली विमला किन्नर दौराला-कंकरखेड़ा अपनी टीम के साथ चल रही थी। यात्रा की अगुवाई कर रहे शहर के आधा दर्जन प्रमुख बैंडों ने धार्मिक गीताें की प्रस्तुति दी। मुख्य दो रथों पर नैना हापुड़ और कम्मो बागपत दुल्हन के रूप में हाथों पर कलश लेकर बैठी थीं। यात्रा कंकरखेड़ा शिव चौक स्थित गोयल मैरिज होम से आरंभ हुई। कार्यक्रम स्थल पर दोनों दुल्हनों ने विधि विधान से कलश पूजन किया। शिव चौक सहित पूरे यात्रा मार्ग पर लोगाें की भीड़ उमड़ पड़ी। इस बीच एक ठेले पर पूजन सामग्री के साथ घंटा रखा गया था। यात्रा श्रद्धापुरी डिवाइडर रोड होते हुए सर्वप्रथम श्रद्धापुरी सेक्टर चार स्थित आरपी सिंह और त्रिवेणी देवी के आवास पर पहुंची। यहां यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद यात्रा सेक्टर सात स्थित मंदिर पर पहुंची। यात्रा मार्ग पर पुष्प वर्षा की गई।
विज्ञापन

मंदिर में हुई विशेष पूजा
श्रद्धापुरी सेक्टर सात स्थित शिव मंदिर के बाहर विशाल पंडाल सजाया गया। प्रमुख किन्नरों ने भगवान शिव की आरती के बाद जलाभिषेक किया। मंदिर में घंटा चढ़ाया गया। किन्नरों ने विभिन्न प्रकार की वस्तु पंडित जी को दान स्वरूप दीं। क्षेत्र के लोगों ने पहली बार इस तरह किन्नरों को पूजन करते देखा था।
सेल्फी तो कुछ ने आशीर्वाद स्वरूप लिया सिक्का
यात्रा में किन्नरों के साथ फोटो खिंचवाने की युवाओं में होड़ मच गई। कुछ युवा यात्रा शुरू होते ही किन्नरों के साथ नृत्य करते नजर आए। कुछ युवाओं ने किन्नरों के साथ फोटो खिंचवाए। कई लोगों ने वरिष्ठ किन्नरों के पैर छूकर उनसे आशीर्वाद स्वरूप सिक्का लिया।
किन्नरों को देख थम गया ट्रैफिक
श्रद्धापुरी बाजार के व्यापारी किन्नरों को देखने के लिए दुकानों के बाहर आकर खड़े हो गए। क्षेत्र की सैकड़ाें महिलाएं और अन्य लोग यात्रा देखने शिव चौक आदि स्थानों पर पहुंचे थे। मार्ग से गुजर रहीं स्कूल बसों से भी बच्चे ने नृत्य देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें