फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिवाया टोल प्लाजा पर आज से ईटीसी व्यवस्था  

Mon, 06 Jun 2016 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
सिवाया टोल प्लाजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वेस्टर्न यूपी टोल वे प्लाजा सिवाया में सोमवार से इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) व्यवस्था शुरू हो जाएगी। इसके माध्यम से यात्री का ऑनलाइन ही टोल कट जाएगा। यात्री को लेन में लगने और पर्ची कटवाने की जरूरत नहीं पडे़गी। इस सुविधा से जहां समय बचेगा, वहीं यात्रियों को बेहतर सुविधाएं भी मिलेगी। 
विज्ञापन


केंद्र सरकार और नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के निर्देश पर सिवाया टोल प्लाजा पर ईटीसी व्यवस्था के लिए करीब छह माह से काम चल रहा था। अब ईटीसी लेन का कार्य पूरा हो गया। सोमवार सुबह 10 बजे से यह व्यवस्था शुरू हो जाएगी। इसके अंतर्गत यात्रियों को एक टैग (फास्ट टैग ) दिया जाएगा। ऑनलाइन रिचार्ज भी किया जा सकता है।

लेन में आते ही बूम उठेगा और गाड़ी में बैठे हुए ही टोल कट जाएगा। इस सिस्टम से जुड़ने पर यात्री को न तो लेन में लगना पड़ेगा और न ही पर्ची कटवानी पडे़गी। यह लेन टैग वालों के लिए ही रिजर्व रहेगी। 
विज्ञापन


ऑनलाइन सिस्टम से कनेक्ट होगा टैरिफ 
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के किसी भी टोल पर इस टैग का लाभ मिल सकेगा। ऑनलाइन सिस्टम से टैरिफ कार्ड कनेक्ट होगा और खुद ही टोल पर पहुंचने पर यह काम कर सकेगा। टैग भी टोल प्लाजा से ही दिए जाएगा। एनएचएआई ने आईसीआईआईसी बैंक और एक्सिस बैंक से अनुबंध किया है। इनके द्वारा ही टैरिफ कार्ड दिया जाएगा। 
---------------
वर्जन........ 
ईटीसी व्यवस्था के लिए काम शुरू होने से टोल पर यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी। इससे समय भी बचेगा और यात्री जल्दी टोल से निकल सकेंगे। -मेंटीनेंस मैनेजर, ब्रजेश सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें