फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखन कौशल निखारने में सहायक निबंध प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मेरठ जिले के माध्यमिक स्कूलों में अमर उजाला द्वारा 19 मई को निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में कक्षा नौ से 12 तक के छात्र-छात्राएं शामिल हो रहे हैं। प्रतियोगिता में निबंध लिखने के लिए अमर उजाला द्वारा एक विषय दिया जाएगा, जिस पर छात्र-छात्राएं निबंध लिखेंगे। निबंध प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्र-छात्राओं के अंदर छिपी प्रतिभाओं को उभारना है।
विज्ञापन

अमर उजाला द्वारा आयोजित कराई जा रही यह प्रतियोगिता छात्र-छात्राओं को समाज के ज्वलंत मुद्दों के प्रति संवेदनशील बनाने का प्रयास है। प्रतियोगिता के जरिए विद्यार्थियों को सामाजिक समस्याओं के प्रति जागरूक किया जाएगा। प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले छात्र-छात्राओं को अमर उजाला की ओर से उचित पुरस्कार दिए जाएंगे। अमर उजाला और जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के स्तर से निबंध प्रतियोगिता को लेकर आ रही जिज्ञासाओं का समाधान किया जा रहा है।

देवनागरी इंटर कॉलेज मेरठ के प्रधानाचार्य डॉ. सुशील कुमार सिंह का कहना है कि प्रतियोगिता छात्र-छात्राओं के लिए मील का पत्थर साबित होगी। प्रतियोगिताओं से छात्रों के लेखन कौशल में सुधार आता है। साथ ही उनकी बौद्धिक क्षमताएं भी विकसित होती है। छात्रों को अपना लक्ष्य तय करने से लेकर विषय के प्रति अपने निजी विचार व्यक्त करने में मदद मिलती है। छात्रों के मानसिक विकास में ऐसी प्रतियोगिताएं सहायक होती हैं। अपने विषय का ज्ञान भी छात्र व्यक्त करते हैं।
विज्ञापन

एनएएस इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य आभा शर्मा का कहना है कि निबंध प्रतियोगिता के जरिए छात्रों में उस विषय के बारे में गहरी समझ विकसित होती है। छात्रों को ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए। ऐसी प्रतियोगिताओं की तैयारी करते समय छात्रों को समसामयिक विषयों का ज्ञान होता है। इससे छात्रों की लेखन क्षमता भी विकसित होती है। सामाजिक समस्याओं के कारण और निवारण के सुझाव भी छात्र निबंध के जरिए दे सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें