एसडीओ से मारपीट मामले में कार्रवाई की मांग
मेरठ। पावर आफिसर एसोसिएशन ने बिजनौर के नगीना में तैनात एसडीओ अंकित कुमार के साथ मारपीट मामले में गहरा रोष व्यक्त किया है। संगठन के मीडिया प्रभारी प्रिंस गौतम ने बताया कि इस संबंध में संगठन के अध्यक्ष मुकेश कुुमार के नेतृत्व में एसपी बिजनौर से मुलाकात कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की गई। इस मामले में पीवीवीएनएल एमडी से भी मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की जाएगी। इस मौके पर शैलेंद्र कुमार, राजकुमार, प्रदीप कुमार, शैलेंद्र गौतम, आदि मौजूूद रहे। ब्यूरो