संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। थाना सरधना क्षेत्र के गांव भामौरी के जंगल में चोरों ने दो और तीन अगस्त की रात पांच किसानों की ट्यूबवेलों को निशाना बनाया। चोरों ने केबल, स्टार्टर, सबमर्सिबल सहित हजारों रुपये के उपकरण चोरी कर लिए। घटना से किसानों में रोष व्याप्त है।
गांव महादेव निवासी शिव कुमार ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि उनके बहनोई विनेश कुमार की ट्यूबवेल भी चोरी का शिकार हुई। चोरों ने भामौरी निवासी यादराम, बहादुर, अनिल और कालीचरण की ट्यूबवेलों को भी निशाना बनाया। पीड़ितों को चोरी से हजारों रुपये का नुकसान हुआ है।
सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
-