फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका ईओ ने एक करोड 20 लाख रुपये से अधिक की डेयरी संचालकों से जुर्माने की वसूली को एसडीएम को लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
डेयरी संचालकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए ईओ ने लिखा पत्र
विज्ञापन

सरधना। नगर पालिका क्षेत्र में नाली व नालों में गोबर बहाने वाले डेयरी संचालकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पालिका ने पूर्व में किए जुर्माने की वसूली के लिए एसडीएम को पत्र लिखा हैं। पूर्व में प्रत्येक डेयरी पर पांच हजार रुपये प्रतिमाह के हिसाब से आठ माह के जुर्माने के रूप में 30 डेयरी संचालकों पर जुर्माने की कार्रवाई की थी, लेकिन अभी तक जुर्माने की वसूली नहीं हो सकी। पालिका ईओ ने फिर से जुर्माने की वसूली को एसडीएम को रिमाइंडर भेजा है। वहीं कुछ डेयरी संचालक ऐसे भी जिनके नाम सूची में नहीं है। कुछ डेयरी संचालकों ने नाली व नालों में गोबर बहाना बंद कर दिया, लेकिन कुछ डेयरी संचालकों के व्यवहार में सुधार नहीं हो सका है। इस संबंध में ईओ अमिता वरुण ने बताया कि डेयरी संचालकों पर जुर्माना वसूली के लिए 22 नवंबर 2019 को आरसी जारी कर एसडीएम को पत्र लिखा गया था, लेकिन अभी तक वसूली नहीं हो सकी। अब फिर से पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें