फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दुकानों के ताले काटने पर ईओ ने दी चेतावनी

विज्ञापन
मौके पर पहुंचकर दुकानों की जांच करती नगर पंचायत की ईओ पूजा सिंह स्रोत संवाद
विज्ञापन
- सील तोड़कर दुकानों पर कब्जे के प्रयास का मामला
विज्ञापन

- मौके पर पहुंचकर ईओ ने जांचे संपत्ति संबंधी दस्तावेज
संवाद न्यूज एजेंसी

हस्तिनापुर। कस्बे के मुख्य मार्ग पर स्थित विवादित संपत्ति में हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद सील तोड़कर तीन दुकानों पर कब्जे के प्रयास के मामले में सोमवार को नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी पूजा सिंह मौके पर पहुंचीं। उन्होंने चेतावनी दी कि हाईकोर्ट की अनुमति के बिना दुकानों के ताले खोलने या संपत्ति की स्थिति बदलने का प्रयास किया गया तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बताया गया कि करीब डेढ़ वर्ष पूर्व तहसील प्रशासन, नगर पंचायत और थाना पुलिस की मौजूदगी में विवादित संपत्ति की तीन दुकानों को सील किया गया था। शनिवार देर रात तीनों दुकानों पर लगे सीलयुक्त तालों को काट दिया गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो गया था। जानकारी मिलने पर नगर पंचायत की टीम मौके पर पहुंची और दुकानों पर अपने ताले लगा दिए।
विज्ञापन


मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंचने पर एडीएम प्रशासन/ई विजय वर्धन तोमर ने नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी को संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। सोमवार को ईओ पूजा सिंह मौके पर पहुंचीं और वहां मौजूद लोगों को चेतावनी दी। उन्होंने संपत्ति से संबंधित दस्तावेजों की भी जांच की।
विज्ञापन


ईओ पूजा सिंह ने बताया कि मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है। न्यायालय का फैसला आने तक संपत्ति की स्थिति यथावत रखी जाएगी। किसी को भी बिना न्यायालय की अनुमति के ताले खोलने या कब्जे का प्रयास करने की अनुमति नहीं है। एसडीएम संतोष कुमार ने बताया कि मामले में अधिशासी अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

मौके पर पहुंचकर दुकानों की जांच करती नगर पंचायत की ईओ पूजा सिंह स्रोत संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें