मेरठ। एनवायरमेंट क्लब ने बुधवार को मांझा त्यागो अभियान की शुरुआत की। अभियान का शुभारंभ वन संरक्षक मेरठ जोन आईएफएस आदर्श कुमार ने सिविल लाइंस स्थित अपने कार्यालय में क्लब टीम के साथ अभियान का लोगो लॉन्च करके किया। साथ ही उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि प्रतिबंधित मांझे का इस्तेमाल बिल्कुल न करें क्योंकि इससे न केवल इंसानों बल्कि पशु-पक्षियों को भी गंभीर नुकसान पहुंच रहा है। क्लब के संस्थापक सावन कनौजिया ने बताया कि अभियान के तहत स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता सत्र, शॉर्ट फिल्म मौत का मांझा का प्रदर्शन, चौराहों पर कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक और हस्ताक्षर अभियान चलाए जाएंगे। इस दौरान अभियान प्रमुख प्रियांशु, अभिषेक पालीवाल, हर्षिता वशिष्ठ, हिमांशु रावत, वंश मित्तल, सीतांशु सक्सेना आदि मौजूद रहे। संवाद