सीएचसी में राष्ट्रीय युवा दिवस सप्ताह के अंतर्गत एक प्रेरणादायक कार्यक्रम। (स्त्रोत सीएचसी) मवा
मवाना। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जिला सेवा प्राधिकरण एवं मुख्य चिकित्साधिकारी के तत्वावधान में राष्ट्रीय युवा दिवस सप्ताह के अंतर्गत प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया। सीएचसी अधीक्षक डाॅ. अरुण कुमार ने स्वामी विवेकानंद के जीवन इतिहास, मूल्यों और शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के दर्शन के महत्व पर बल दिया। विशेष रूप से शिक्षा, आत्म सशक्तीकरण, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण पर उनके जोर को रेखांकित किया। डाॅ. अरुण कुमार ने सीएचसी स्टाफ को नशा, ड्रग्स, अवसाद आदि के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से बताया। युवाओं को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपनाने और समाज पर सकारात्मक प्रभाव डालने की दिशा में काम करने की प्रेरणा दी।