मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर व उससे संबंधित कॉलेजों में संचालित एलएलएम, बीपीएड, एमएड और एमपीएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए दो-तीन अगस्त को प्रवेश परीक्षा होगी। विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा केंद्रवार अभ्यर्थियों की संख्या व केंद्रों के विवरण जारी कर दिया गया है। यह प्रवेश परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दो से शाम पांच बजे तक संचालित होगी। वहीं बीपीएड में दूसरी पाली की परीक्षा दो से चार बजे तक होगी। परीक्षा के लिए प्रवेशपत्र जारी कर दिए गए है। विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर निर्धारित प्रवेश परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। बिना प्रवेश पत्र के परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। संवाद