जानीखुर्द। पूंछ में बलिदान हुए अग्निवीर ललित के घर पहुंचकर बृहस्पतिवार को प्रदेश के एससी एसटी आयोग के सदस्य नरेंद्र सिंह खजूरी ने परिवार को ढांढस बंधाया। इस दौरान नरेंद्र खजूरी ने कहा कि ललित ने अपना बलिदान देश के लिए दिया है। हम ललित के बलिदान के ऋणी रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार से मिलने वाली हर सुविधा और आर्थिक सहायता दिलवाने में वह मदद करेंगे। इस मौके पर रालोद जिलाध्यक्ष मतलूब गौड, विक्की खजूरी, सिवाल नगर पंचायत अध्यक्ष पति गुलजार चौहान, यामीन, इमामुद्दीन, जाकिर आदि मौजूद रहे। संवाद