फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़, पिस्टल तानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह घर में घुसकर युवक ने युवती से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर युवती पर पिस्टल तान दी। जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी मौके से भाग गया। क्षेत्र के निवासी व्यक्ति ने बताया कि रविवार सुबह वह ई-रिक्शा लेकर काम पर चला गया था। घर पर बच्चे थे। आरोप है कि समीर नाम का युवक घर का गेट खुलवाकर जबरदस्ती घुस आया। समीर ने उसकी बेटी से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर युवती के कनपटी पर पिस्टल तान दी। लोगों की भीड़ इकट्ठा हुई तो आरोपी भाग निकला। सूचना पर पुलिस पहुंची। पीड़ित ने चौकी पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पीड़ित ने जान का खतरा बताते हुए एसपी से शिकायत करने की बात कही है। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें