फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अभियान में शिकायतों का निस्तारण कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) ने 15 मई से 30 जून तक विशेष बिल संशोधन अभियान चलाया। इसमें 14 जिलों में 56,571 शिकायतों का निस्तारण किया। सहारनपुर क्षेत्र में सबसे अधिक 16,628 शिकायतों समाधान कराया गया। मुरादाबाद में 11,653 शिकायतें निस्तारित की गई। प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता के निर्देशन में स्मार्ट मीटर बिल संशोधन, मोबाइल नंबर अपडेट सहित अन्य मामलों का निदान कराया गया। इस दौरान 171 कैंप लगाए गए। मेरठ द्वितीय क्षेत्र में 5,805, बुलंदशहर क्षेत्र में 5,234, मुजफ्फरनगर क्षेत्र में 5,309, गजरौला क्षेत्र में 4,464, गाजियाबाद क्षेत्र प्रथम में 1,759, गाजियाबाद क्षेत्र द्वितीय में 1,801, गाजियाबाद क्षेत्र तृतीय में 1,352, नोएडा क्षेत्र में 1,248 और मेरठ क्षेत्र प्रथम में 1,066 शिकायतों का निस्तारण कराया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें