फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार निवासी इंजीनियर ने मेरठ में की आत्महत्या, तीन माह पहले हुई थी शादी

Sat, 10 Aug 2019 02:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र के वेदव्यासपुरी में एक इंजीनियर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद बिसरा सुरक्षित कर लिया है। वहीं मृतक के परिजनों ने हत्या किए जाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन


वेदव्यासपुरी में अंजुल शर्मा का फ्लैट है। उन्होंने फ्लैट कुछ युवकों को किराये पर दे रखा है। फ्लैट के एक कमरे में रेलवे से संबद्ध निजी कंस्ट्रक्शन कंपनी में इंजीनियर राहुल (24) पुत्र अजय कुमार निवासी ग्राम डेरी जिला औरंगाबाद बिहार रहता था। उसने कमरा एक अन्य साथी रोहित तिवारी के साथ शेयर कर रखा था। 

पुलिस के अनुसार शुक्रवार तड़के रोहित जल्दी उठकर नीचे आ गया था। काफी देर बाद भी जब राहुल नहीं उठा तो वह पहली मंजिल पर स्थित कमरे में राहुल को जगाने गया। काफी प्रयास के बाद बाद भी राहुल ने कमरा नहीं खोला तो उसने मकान मालिक और पुलिस को सूचना दी।
 
सूचना पर पहुंची टीपीनगर थाना पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो राहुल फंदे पर लटका मिला। इसके बाद एसआई दीपक कुमार ने राहुल के परिजनों से संपर्क साधा। परिजनों ने बेटे द्वारा आत्महत्या किये जाने की बात को नकार दिया और उसे हत्या करार देने लगे।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि गुरुवार रात उनकी राहुल से फोन पर बात हुई थी। सबकुछ सामान्य लग रहा था। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर जांच पड़ताल की। देर शाम परिजन मेरठ पहुंचे। उन्होंने थाने पहुंचकर अज्ञात में तहरीर दी।

इंस्पेक्टर टीपीनगर प्रमोद गौतम ने बताया कि कमरे के हालात आत्महत्या की ओर इशारा कर रहे थे। शव का बिसरा सुरक्षित करा लिया गया है। फिलहाल शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। मृतक के पिता अजय कुमार ने बताया कि राहुल की तीन माह पहले ही शादी हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें