फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दादरी में तालाब की भूमि पर बने छह मकानों पर चला बुलडोजर

विज्ञापन
दौराला - मकान टूटता देख तबीयत बिगड़ने पर महिला को सीएचसी दौराला पर भर्ती कराया गया। स्रोत : संव
विज्ञापन
- दिव्यांग महिला की तबीयत बिगड़ी, सीएचसी में कराया भर्ती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। सरधना तहसील प्रशासन ने बृहस्पतिवार को दादरी गांव में तालाब की सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाया। एनजीटी के निर्देश पर पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर पहले चरण में तालाब की भूमि पर बने छह अवैध मकानों को ध्वस्त किया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कुल 21 मकानों पर चार चरणों में कार्रवाई होगी। केवल तालाब की भूमि पर किए अवैध निर्माण को ही हटाया जाएगा।
ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान अपना मकान टूटता देख 60 वर्षीय दिव्यांग महिला कवंत्री पत्नी नरेंद्र सिंह की तबीयत बिगड़ गई। सीने में दर्द की शिकायत होने पर तहसील प्रशासन ने उन्हें तत्काल दौराला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। महिला के देवर देवेंद्र के बेटे अंशुल ने बताया कि कवंत्री और उनके पति दोनों ही दोनों पैरों से दिव्यांग हैं। परिवार के बंटवारे में उन्हें तालाब की भूमि वाला टिनशेड मिला था, जिस पर उन्होंने किसी तरह अपना आशियाना बनाया था। मकान टूटते देख महिला की हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन

एसडीएम सरधना उदित नारायण सेंगर ने बताया कि दादरी गांव में तालाब की सरकारी भूमि पर वर्षों से अवैध कब्जा कर मकान बनाए गए थे। तहसील प्रशासन की ओर से सभी अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर स्वयं कब्जा हटाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन कब्जा नहीं हटाया। एनजीटी के निर्देशों के अनुपालन में बृहस्पतिवार को तहसील टीम भारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंची और बुलडोजर से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कराई। कुल 21 मकानों पर कार्रवाई प्रस्तावित है, जिसे चार चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में तालाब की भूमि पर बने छह मकानों के हिस्से को हटाया गया। वीरेंद्र, ईश्वर, विक्रम, रामसिंह, रोहतास और नरेंद्र के मकानों पर कार्रवाई की गई। प्रशासन का कहना है कि पूरे मकान नहीं गिराए जाएंगे, केवल उतने हिस्से को ध्वस्त किया जाएगा, जो तालाब की सरकारी भूमि पर बना है।
विज्ञापन

इस दौरान एसडीएम उदित नारायण सेंगर, सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल, कंकरखेड़ा, पल्लवपुरम और दौराला थानों की पुलिस, स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस, अग्निशमन विभाग, बिजली विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों की टीमें मौके पर मौजूद रहीं।

दौराला - मकान टूटता देख तबीयत बिगड़ने पर महिला को सीएचसी दौराला पर भर्ती कराया गया। स्रोत : संव

दौराला - मकान टूटता देख तबीयत बिगड़ने पर महिला को सीएचसी दौराला पर भर्ती कराया गया। स्रोत : संव

दौराला - मकान टूटता देख तबीयत बिगड़ने पर महिला को सीएचसी दौराला पर भर्ती कराया गया। स्रोत : संव

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें