फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घंटाघर से छतरी पीर तक हटवाया अतिक्रमण

विज्ञापन
घंटाघर से छतरी पीर तक सड़क के दोनों ओर से अतिक्रमण हटवाती पुलिस
विज्ञापन
मेरठ। सोमवार को यातायात पुलिस ने नगर निगम की टीम के साथ घंटाघर से लेकर छतरी पीर तक का अतिक्रमण हटवाया। विरोध के बावजूद फुटपाथ से सामान हटवाया गया।
विज्ञापन

एसपी यातायात राघवेंद्र कुमार मिश्रा ने पुलिस और नगर निगम की टीम के साथ घंटाघर से छतरी पीर तक अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी थी लेकिन दुकानदारों ने अपना सामान नाले और फुटपाथ से नहीं उठाया। इसके बाद टीम ने कार्रवाई शुरू की। फुटपाथ और सड़क किनारे अवैध रूप से रखे गए ठेले, खोखे और अन्य सामान को हटाया गया। कुछ दुकानदारों ने इसका विरोध किया, लेकिन उनके विरोध को दरकिनार कर अतिक्रमण हटवाया गया। इसके बाद दिल्ली रोड पर एसपी यातायात और सहायक नगर आयुक्त शरदपाल ने पैदल मार्च कर दुकानदारों से अतिक्रमण नहीं करने एवं यातायात को सुगम बनाए रखने की भी अपील की। अभियान में टीआई यातायात प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार शाही आदि मौजूद रहे। एसपी यातायात ने बताया कि मंगलवार कोघंटाघर से केसरगंज चौराहे और छतरी पीर से बच्चा पार्क तक अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें