फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज हटेगा भगत सिंह मार्केट का अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। हाईकोर्ट के आदेश पर आज भगत सिंह मार्केट में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जाएगा। नगर निगम ने इस संबंध में सीओ कोतवाली से पुलिस बल उपलब्ध कराने को कहा है। सुबह 11 बजे निगम का अमला पूरी तैयारी के साथ बाजार में पहुंच जाएगा।
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने भगत सिंह मार्केट के अतिक्रमण के संबंध में जिलाधिकारी को 14 दिसंबर तक जवाब दाखिल करने को कहा है। इसके चलते नगर निगम और जिला प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने के लिए कवायद शुरू कर दी है। बीते सोमवार को अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम पुलिस बल नहीं मिलने पर दो दिन का समय देकर वापस लौट आई थी। नगर निगम के प्रवर्तन दल अधिकारी शक्ति सिंह मलिक ने बताया कि बृहस्पतिवार को अतिक्रमण हटाने की तैयारी है। सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया से इसके लिए पुलिस बल मांगा गया है। उन्होंने इसका इंतजाम करने को कहा है। सुबह करीब 11 बजे से अभियान शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें