सरधना। गंगनहर पटरी के पास स्थित जंगल में सोमवार रात गोकशी की तैयारी कर रहे तीन संदिग्धों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में एक आरोपी घायल हो गया। अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।
पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि सरधना नगर की सीमा पर स्थित एक बाग में गोकशी की साजिश रची जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और चारों ओर से घेराबंदी कर ली। पुलिस को देखते ही आरोपियों ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें नवाब उर्फ नवाबुद्दीन निवासी रुहासा गोली लगने से घायल हो गया। घायल आरोपी को उपचार के लिए सरधना सीएचसी भिजवाया गया। घटनास्थल से एक संरक्षित पशु, कटान के उपकरण, तमंचा और कारतूस के खोखे मिले। पूछताछ में सामने आया कि नवाब के विरुद्ध गोकशी सहित विभिन्न अपराधों में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि फरार चल रहे वसीम उर्फ काना निवासी इस्लामाबाद और एक अन्य अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द बाकी आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
सरधना। गंगनहर पर गोकशी का आरोपी मुठभेड़ में गोली लगने से हुआ घायल। पुलिस