मेरठ में मवाना पुलिस ने परीक्षितगढ़ मार्ग पर गांव सठला के पास मुठभेड़ के बाद दिल्ली से लूटी गई ओला कैब को बरामद कर लिया। मुठभेड़ में एक बदमाश हाथ में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बदमाशों के पास से दो तमंचे और आधा दर्जन कारतूस बरामद किए हैं।
शनिवार सुबह दिल्ली से ओला कैब (डस्टन गो, एचआर 55 एक्स 6679) को लूटने के बाद बदमाश मवाना की ओर आ रहे थे। सूचना पर एसपी देहात राजेश कुमार ने इंस्पेक्टर मवाना और एसओ परीक्षितगढ़ को चेकिंग करने के निर्देश दिए। इंस्पेक्टर मवाना दीपक शर्मा ने बदमाशों की लोकेशन किला परीक्षितगढ़ मार्ग पर मिलने पर उनका पीछा किया। जिस पर बदमाश फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस ने भी फायरिंग की। इस दौरान बदमाशों की कार के सामने भैंसा बुग्गी आने से कार सड़क किनारे पलट गई। जिस पर दोनों बदमाश कार से उतरकर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर उनको ईख के खेत से पकड़ लिया।
पढ़ें : Encounter की Live तस्वीरें... पुलिस ने बदमाश को मारी गोली, तमंचे बरामद
बदमाशों के पास से बरामद की गई कार
पकडे़ गए बदमाशों ने अपने नाम आतिफ पुत्र अकील अहमद निवासी गांव सठला थाना मवाना और संजय पुत्र रामा प्रधान निवासी खिचड़ीपुर थाना कल्याणपुरी दिल्ली बताया। गोली संजय के बाएं हाथ में लगी है। एसपी देहात ने बताया कि बदमाशों ने कैब को आनंद विहार से द्वारका के लिए बुक किया था। बदमाशों की संख्या तीन थी। अक्षरधाम के पास बदमाशों ने कार चालक को गोली मारने की धमकी देकर डराया और उसे कार से फेंक कर भाग गए। तीसरा बदमाश पहले ही दिल्ली में उतर गया था। पीड़ित चालक जीवा चौरसिया ने पांडव नगर थाने में कार लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सूचना पर पांडव नगर के एसआई संजीव कुमार, एएसआई दिनेश त्यागी टीम के साथ मवाना थाने पहुंचे।
पढ़ें : जिद में गुजरें तीन दिन, नहीं हुआ सुमित गुर्जर का अंतिम संस्कार, सभा जारी
कार में लगा था जीपीएस
एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि बदमाशों ने जिस कार को लूटा था, उसमें जीपीएस लगा हुआ था। इस कारण बदमाश पकड़े गए। तीसरे बदमाश को अभी तक जानकारी नहीं है कि उसके साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह अभी भी अपने साथी बदमाशों को कॉल कर रहा है। जल्द ही उसे भी पकड़ लिया जाएगा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/