फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Encounter : पुलिस कस्टडी से भागा बदमाश मुठभेड़ में ढेर, एक घायल

Sun, 10 Sep 2017 07:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
बदमाश मुठभेड़ में ढेर
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में जटवाड़ा गंगनहर पटरी पर पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नदीम शातिर अपराधी था। उसके खिलाफ लूट, हत्या, अपहरण आदि जघन्य अपराधों के करीब 15 मुकदमे दर्ज हैं। वह दो दशक से अपराध कर रहा था। दिल्ली में आपराधिक वारदातों को अंजाम देने पर उसे दस साल की सजा भी हुई थी। सजा काटने के बाद वह फिर से अपराध की दुनिया में सक्रिय हो गया। 
विज्ञापन


नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव बागोवाली निवासी नदीम पुत्र इरशाद 20 वर्षों से जघन्य अपराध कर रहा था। कुछ समय पूर्व ही वह दिल्ली जेल में सजा काटने कर बाहर आया था। नदीम ने 10 अगस्त 2017 को बागोवाली गांव में ही सुनार की दुकान करने वाले शहर के मोहल्ला आबकारी निवासी सराफ महेश वर्मा से लूट की थी। नदीम अपने दो साथियों के साथ दिन में ही सर्राफ वर्मा की दुकान पर पहुंचा और 40 हजार की नगदी के अलावा करीब पांच लाख के जेवरात लूटे थे। जाते हुए नदीम ने सराफ से कहा था कि मेरा नाम नदीम है, शिकायत की तो अंजाम बुरा होगा। नई मंडी कोतवाली पर उसके खिलाफ लूट का मामला दर्ज किया गया था। वह तभी से फरार चल रहा था। उस पर 12 हजार का इनाम घोषित किया गया था। मंगलवार को ही पुलिस ने उसे कैराना के गांव तितरवाड़ा से गिरफ्तार किया था। मगर, बुधवार को वह पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था।

पढ़ें : ENCOUNTER : मारा गया 50 हजार का इनामी, SSP को कंधों पर उठाकर मनाई खुशी

लाल घेरे में बदमाश नदीम
एसपी देहात अजय सहदेव ने बताया कि नदीम शातिर अपराधी था, उस पर दिल्ली से लेकर मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, मेरठ आदि जिलों के थानों में लूट, हत्या, डकैती आदि संगीन अपराधों के 15 मुकदमे दर्ज हैं। सिविल लाइन क्षेत्र में भी उसने हत्या की थी। वहीं, एसएसपी ने कहा कि ककरौली थाना प्रभारी अनिल सिंह और इंस्पेक्टर विजय कुमार त्यागी नगद पुरस्कार के साथ पदोन्नति भी मिलेगी। इसके अलावा उन्होंने एसपी देहात अजय सहदेव सिंह और सीओ भोपा रिजवान अहमद, कांस्टेबल बालकिशन, राहुल, भारत भूषण, राहुल को भी शाबासी दी।

आज ही घोषित हुआ था 15 हजार का इनाम 
मंगलवार को नदीम के पकड़े जाने पर उस पर घोषित 12 हजार का इनाम खत्म हो गया था। मगर, बुधवार को वह पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था। एसएसपी की संस्तुति पर एडीजी मेरठ प्रशांत कुमार की ओर से शुक्रवार को ही उस पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन

मुठभेड़ में इनामी दबोचा, दो साथी भाग निकले

एक बदमाश घायल
इंस्पेक्टर चमन सिंह चावड़ा को शुक्रवार को देर शाम मंदवाड़ा रोड पर बदमाशों के होने की सूचना मिली। इंस्पेक्टर पुलिस बल के साथ मंदवाड़ा रोड पर पहुंचे। पुलिस ने सामने से आते एक बाइक सवार तीन युवकों को टॉर्च से इशारा कर रोकने की कोशिश की। बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर किया। फायर करते ही बदमाश बाइक सड़क पर डालकर खेतों की ओर भागे। पुलिस ने भी जवाबी फायर किया। पैर में गोली लगने से घायल बदमाश को पुलिस ने पकड़ लिया। दो बदमाशों की तलाश पुलिस ने कांबिंग की, लेकिन बदमाश गन्ने के खेतों में फरार हो गए। पुलिस ने मौके से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की। पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश फुरकान मंदवाड़ा गांव का रहने वाला है। वह वर्ष 2016 में थानाभवन में पड़ी डकैती और एक जुलाई को मंदवाड़ा में हुई लूट के मामले में भी फुरकान फरार चल रहा है। पुलिस ने बताया कि करीब 20 दिन पहले फुरकान पर पांच हजार का इनाम घोषित हुआ है। पैर में गोली लगने से घायल फुरकान को पुलिस ने जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है।

पढ़ें : मुजफ्फरनगर में एनकाउंटर, 50 हजार का ईनामी बदमाश ढेर

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें