फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनकाउंटर : पुलिस कस्टडी से फरार आरोपी मुठभेड़ में ढेर, 2 पुलिसकर्मी घायल

Tue, 12 Sep 2017 08:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
विज्ञापन
मुठभेड़ में बदमाश ढेर
विज्ञापन
सहारनपुर में पेशी से लौटते समय बृहस्पतिवार को गागलहेड़ी में पुलिस कस्टडी से फरार शातिर बदमाश शमशाद को रविवार रात पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया, उसका साथी फरार हो गया। इस दौरान दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। शमशाद पर हत्या, लूट, डकैती, अपहरण जैसी संगीन वारदातों के करीब 38 मामले दर्ज थे। पुलिस ने उसके पास से दो पिस्टल, बाइक और मोबाइल बरामद किया है। शमशाद थाना बिहारीगढ़ के गांव शेरपुर का रहने वाला था और 2015 से देवबंद जेल में बंद था। बृहस्पतिवार को विकासनगर से पेशी से लौटते समय गागलहेड़ी तिराहे से उसे उसके साथी छुड़ाकर फरार हो गए थे। 
विज्ञापन


 पुलिस के अनुसार रविवार रात को नानौता में देवबंद फाटक पर चेकिंग के दौरान बाइक पर जा रहे दो लोगों को रोकने का प्रयास किया गया तो फायर करते हुए वे रामपुर मनिहारन की ओर भागे।  करीब 1.15 बजे सहारनपुर में हसनपुर चौकी पर चेकिंग कर रही सदर कोतवाली पुलिस ने दोनों बदमाशों को आता देख रुकने का इशारा किया, लेकिन बदमाश सर्किट हाउस रोड की ओर भाग लिए। सदर पुलिस ने अन्य थाना पुलिस एवं स्वाट टीम को अलर्ट कर दिया। दोनों बदमाश सर्किट हाउस रोड से खलासी लाइन की ओर मुड़ गए, जहां सामने से स्वाट टीम और पीछे से सदर कोतवाली पुलिस ने घेर लिया। दोनों ओर से लगभग करीब पांच-पांच राउंड फायरिंग हुई, जिसमें शमशाद घायल हो गया और उसका साथी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया। क्रास फायरिंग में स्वाट टीम की गाड़ी का चालक अरुण कुमार और सदर कोतवाली के उप निरीक्षक अरुण पंवार को भी गोली लगी। घायल बदमाश शमशाद और दोनों पुलिसकर्मियों जिला अस्पताल भेज दिया गया। जहां शमशाद को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल पुलिसकर्मियों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि पुलिस फरार बदमाश की तलाश कर रही है। 

पढ़ें : Encounter : पुलिस कस्टडी से भागा बदमाश मुठभेड़ में ढेर, एक घायल
विज्ञापन

मुठभेड़ में एक बदमाश और दो पुलिस कर्मी घायल

मुठभेड़ के बाद मौके पर पुलिस
कस्बे के पंजाब नेशनल बैंक की शाखा को लूटने आए बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से हुई फायरिंग में एक बदमाश और दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने घायल बदमाश सहित तीन को गिरफ्तार कर लिया है। एक बदमाश मौके से फरार हो गया। बुढ़ाना-मुजफ्फरनगर मार्ग पर उमरपुर चौकी के पास सोमवार सुबह दस बजे चेकिंग के दौरान पुलिस ने मुजफ्फरनगर की ओर से आए दो बाइक सवार चार बदमाशों को रोकने का प्रयास किया। बदमाशों पुलिस पर फायर कर दिया और सड़क पर बाइक डालकर गन्ने के खेतों से भागने का प्रयास किया। दोनों ओर से फायरिंग के बाद पुलिस ने घायल बदमाश साबिर निवासी मिमलाना रोड मुजफ्फरनगर, शोएब निवासी रामलीला टिल्ला और जाहिद निवासी गांव लखान, तितावी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से बचकर फरार हुआ बदमाश न्याजूपुरा का रहने वाला बताया गया है।  मुठभेड़ के दौरान कांस्टेबल आदित्य और दरोगा आनंद पोसवाल घायल हो गए।

पढ़ें : मुठभेड़ में जान बचाकर भागे पुलिसकर्मी, बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें