फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोला रोड पर मुठभेड़ में एक गौ तस्कर घायल, दूसरा फरार

विज्ञापन
मेरठ...कंकरखेड़ा भोला रोड पर गौतस्करों से हुई पुलिस मुठभेड़ के फोटो। मुठभेड़ में घायल तस्कर व मौक? - फोटो : MEERUT
विज्ञापन
पुलिस की गोली से घायल हुआ 25 हजार का इनामी, दूसरा फरार
विज्ञापन

कंकरखेड़ा।
भोला रोड पर बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ में पुलिस ने 25 हजार के इनामी गोतस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस कार्रवाई के दौरान पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। वहीं उसका साथी फरार हो गया।
एसएसआई दिग्विजय नाथ शाही के अनुसार, घटना बुधवार रात करीब 11:30 बजे की है। मो. असलम पुत्र इस्लाम व अरसद निवासी गांव खिर्वा जलालपुर थाना सरधना भोला रोड पर जंगल में गोकशी करने की फिराक में थे। सड़क किनारे खाली पड़े एक प्लॉट में अन्य साथियों का इंतजार कर रहे थे। इंस्पेक्टर एपी मिश्रा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी शुरू की। पुलिस को देख दोनों बदमाश भागने लगे। पीछा करने पर उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। मुठभेड़ में आरोपी असलम के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया। उसकी धरपकड़ के लिए जंगल में काबिंग की गई, लेकिन सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

असलम पर गोकशी के 15 मुकदमे
इंस्पेक्टर एपी मिश्रा ने बताया कि दोनों आरोपी बड़े गोतस्कर हैं। असलम पर सरधना थाने में गोकशी के 15 मुकदमें दर्ज हैं। जिनमें वह वांचित था। उस पर 25 हजार का इनाम भी है। वह कई बार चोरी और लूट की घटनाओं में जेल जा चुका है। काफी दिनों से पुलिस उसकी फिराक में थी। मौके से एक तमंचा व गोकशी के औजार बरामद हुए हैं। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें