एसपी देहात ने बताया कि चांद ने परीक्षितगढ़ कस्बे में एक व्यापारी के घर लूट करनी थी। जिसमें चांद ने अपने साथियों से रेकी भी करा ली थी। पुलिस के डर से चांद कम ही आता था। यदि वह न पकड़ा जाता तो परीक्षितगढ़ में बड़ी लूट हो सकती थी।
बरेली में डाली थी नौ करोड़ की डकैती
एसएसपी मंजिल सैनी ने बताया कि चांद ने सन 2015 में गैंग के साथ बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र में सराफ के यहां नौ करोड़ रुपये की डकैती डाली थी। बरेली में डकैती की घटना में चांद अपने साथी शहजाद के साथ जेल गया था। चांद शातिर अपराधी है, जिसने वेस्ट यूपी के कई जिलों में अपना नेटवर्क खड़ा कर रखा था। जो रेकी के बाद लूट और डकैती की घटनाओं को अंजाम देता था। फिर दिल्ली या दूसरे राज्यों में जाकर छिप जाता था।
थाने में किया था बवाल
पुलिस ने बताया कि जून माह में ईद के दिन चांद ने अपने साथी शहजाद के साथ परीक्षितगढ़ थाने में बवाल कर दिया था। थाने में तोड़फोड़ कर मुल्जिम छुड़ाने की कोशिश की गई। बाद में पुलिस पर फायरिंग कर दी थी। जिसमें शहजाद फुटेज के आधार पर नामजद हुआ था, लेकिन चांद का चेहरा साफ नहीं आया था। एसपी देहात का कहना है कि थाने की घटना की भी जांच कराई जा रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/