फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में ताबड़तोड़ एनकाउंटर, जांबाज अफसरों ने तीन बदमाशों को मारी गोली

Tue, 27 Feb 2018 02:13 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मुठभेड़ में बदमाश घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में बदमाशों की शामत आ गई है, यहां बीती रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जांबाज अफसरों ने मुठभेड़ में तीन बदमाशों को गोली मारी। पढ़िए पूरी खबर...

विज्ञापन


मेरठ में लिसाड़ी गेट स्थित नूरनगर हाल्ट पर सोमवार देररात करीब पौने दो बजे हुई मुठभेड़ में तीन बदमाशों को गोली लगी। तीनों के पैर में ही गोली लगी। इनमें एक बदमाश कुख्यात मुकीम काला का शार्प शूटर बताया गया। 

एएसपी कैंट सतपाल सिंह के मुताबिक सूचना थी कि मुकीम गैंग का शूटर इरशाद काला निवासी रेलवे रोड अपने दो साथियों दानिश और उजैब निवासी श्यामनगर लिसाड़ी गेट के साथ कहीं लूट करने जा रहा है। जिस पर नूरनगर हाल्ट पर क्राइम ब्रांच और लिसाड़ी गेट पुलिस ने घेराबंदी कर ली। इस दौरान बाइक से आ रहे इन तीनों बदमाशों को रोकने की कोशिश की गई, तो तीनों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। 
विज्ञापन


देखिए वीडियो - मां-बेटे को गोलियों से भूनने वाला बदमाश एनकाउंटर में ढेर 

जवाबी फायरिंग में पुलिस की पहली गोली इरशाद के पैर में लगी। उसके दोनों साथी फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस टीम ने उनको भी घेर लिया। गोलीबारी में दानिश और उजैया के भी पैर में ही पुलिस की गोली लगी। मुठभेड़ की सूचना पर एसएसपी और एसपी सिटी मौके पर पहुंचे। घायल बदमाशों को मेडिकल अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने बदमाशों से एक तमंचा, एक पिस्टल और एक दर्जन से अधिक कारतूस बरामद होना बताया है।

पढ़ें : यूपी में ताबड़तोड़ एनकाउंटर, 50 हजार का इनामी बदमाश ढेर, डबल मर्डर में था आरोपी

विज्ञापन

10 हजार का इनामी इरशाद

एसपी सिटी मानसिंह चौहान
सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ल के अनुसार शातिर इरशाद काला दस हजार का इनामी है। उस पर लूट, हत्या, रंगदारी के कई केस हैं। उजैया पर जानलेवा हमले समेत कई मुकदमे हैं, तो दानिश का रिकॉर्ड देखा जा रहा है।

गोली लगने के बाद भी फायरिंग करते रहे बदमाश
एसपी सिटी मानसिंह चौहान के मुताबिक गोली लगने और जमीन पर गिरने के बावजूद बदमाशोें ने फायरिंग करनी बंद नहीं की। बदमाशों के पास असलहे और कारतूस होने की सूचना वायरलेस से फ्लैश हुई तो आसपास के थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें