फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में एनकाउंटर का सिलसिला जारी, एक बदमाश को मारी गोली, दूसरा फरार

Mon, 12 Feb 2018 11:28 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मुठभेड़ में बदमाश घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की मुजफ्फरनगर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को दबोच लिया, जो पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसका एक साथी भागने में कामयाब हो गया। मुठभेड़ में क्राइम ब्रांच का एक सिपाही भी घायल हुआ है। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश से बाइक, दो तमंचे, तीन कारतूस और पांच खोखे बरामद किए हैं।

विज्ञापन


एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने बताया कि शनिवार को छपार एसओ आदेश त्यागी और क्राइम ब्रांच की टीम गांव खामपुर तिराहे पर अपहरण के मामले के एक आरोपी की गिरफ्तारी की योजना बना रहे थे। करीब 11 बजे रामपुर पुलिस चौकी प्रभारी नवीन सैनी ने फोन पर बताया कि बाइक सवार दो युवकों को चेकिंग के लिए रोकना चाहा तो दोनों युवक तमंचे से फायर कर रामपुर से रेई जाने वाले मार्ग की ओर भागे हैं। इस सूचना पर एसओ और क्राइम ब्रांच टीम उक्त रास्ते पर पहुंचे, जहां पर आ रहे बाइक सवारों को रुकने का इशारा किया। गांव रेई के जंगल से उन्होंने बाइक घुमाने की कोशिश की तो वह फिसलकर गिर गई। उन्होंने पुलिस पर फायर किए, जिसमें क्राइम ब्रांच का सिपाही विनीत कपासिया हा में गोली लगने से घायल हो गया। 

पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी गन्ने के खेत में घुसकर फरार हो गया। फायरिंग की आवाज सुनकर जंगल में काम कर रहे रेई के लोग भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल बदमाश के पास से एक तमंचा 315 बोर, दो कारतूस और पांच खोखे बरामद किए। कुछ दूरी पर एक तमंचा .32 बोर और उसमें फंसा एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में घायल बदमाश ने अपना नाम जनपद सहारनपुर के थाना गंगोह के गांव रंधेडी निवासी संजय पुत्र कलम सिंह और अपने साथी का नाम जनपद मेरठ के पल्लवपुरम निवासी अमित भारद्वाज बताया। घायल सिपाही और बदमाश को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


पढ़ें : यूपी में ताबड़तोड़ एनकाउंटर : जांबाज अफसरों ने चार को मारी गोली, पांच दबोचे

Trending Videos
विज्ञापन

बदमाश की तलाश में कांबिंग 

घायल सिपाही - फोटो : अमर उजाला
मुठभेड़ की सूचना पर एसपी सिटी ओमबीर सिंह, एएसपी मणिलाल पाटीदार, नईमंडी इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा, पुरकाजी इंस्पेक्टर संजीव शर्मा, क्राइम ब्रांच प्रभारी प्रवेश शर्मा, रोहाना चौकी प्रभारी विजय त्यागी आदि भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फरार हुए बदमाश की तलाश में ग्रामीणों के साथ जंगल में घंटों तक कांबिंग की, लेकिन वह भागने में सफल हो गया। 

संजय पर मिले आठ मुकदमे
थानाध्यक्ष आदेश त्यागी ने बताया कि घायल बदमाश संजय वर्ष 2003 में पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था। उस पर 2004 में 15 हजार का ईनाम घोषित किया था। जिसका मुकदमा थाना नईमंडी में दर्ज है। इसके अलावा एक लूट थाना नईमंडी, एक लूट और गैंगस्टर थाना सिविल लाईन, एक अपहरण और हत्या के प्रयास का पुरकाजी, एक हत्या का थाना मंगलौर और हत्या का प्रयास एवं धारा 25 आर्म्स एक्ट का मुकदमा थाना खतौली में दर्ज है। इस पर आठ मुकदमे दर्ज मिले हैं। पुलिस इसके अन्य मुकदमों की भी तलाश कर रही है। फिलहाल यह सक्रिय था और कुछ बदमाशों के साथ मिलकर अपराध कर रहा था।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें