फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी एनकाउंटर: 20 हजार के इनामी बदमाश को जांबाज अफसर ने मारी गोली

Mon, 09 Jul 2018 09:39 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर शहर में सोमवार को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान जांबाज अफसर ने 20 हजार के इनामी बदमाश गोली मारी। जानिए पूरा मामला।

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर शहर के बुढ़ाना मोड़ स्थित रजवाहे की पटरी पर बदमाशों की सूचना पर पहुंची शहर कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ में 20 हजार के इनामी को पकड़ लिया। मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि एक सिपाही के भी हाथ में गोली लगी है। पकड़ा गया बदमाश करीब छह माह पूर्व खांजापुर मोड़ के निकट हुई सपेरे जगरूप नाथ की हत्या में वांछित चल रहा था।

शहर कोतवाली पुलिस ने सोमवार शाम के समय बाइक सवार बदमाशों की सूचना पर शहर के बुढ़ाना मोड़ पर चेकिंग अभियान शुरू किया था। इसी दौरान बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों को देख पुलिस ने उन्हें रुकने के लिए कहा तो वे पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए बुढ़ाना रोड से मीरापुर चौकी की तरफ जाने वाले रजवाहे की पटरी से होकर भागने लगे। बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग में कांस्टेबल अमित तेवतिया हाथ में गोली लगने से घायल हो गया। सिपाही को गोली लगने के बाद पुलिस ने रजवाहे पटरी की घेराबंदी करते हुए बदमाशों का पीछा करते हुए उन्हें कुछ ही दूरी पर घेर लिया। इसके बाद दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई, जिनमें पुलिस की एक गोली बाइक सवार एक बदमाश के पैर में लगी, जिस पर वह वहीं गिर पड़ा, जबकि उसका साथी खेतों में घुसकर फायरिंग करते हुए फरार हो गया। 
विज्ञापन


पुलिस ने गोली से घायल बदमाश को हिरासत में लेते हुए उसे घायल सिपाही के साथ ही जिला अस्पताल भेजकर भर्ती करा दिया। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि घायल बदमाश किदवईनगर निवासी इरफान उर्फ पहलवान है, जिस पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित है। उन्होंने बताया कि इरफान उर्फ पहलवान खांजापुर मोड़ के निकट करीब छह माह पूर्व सड़क किनारे तंबू लगाकर रह रहे हरियाणा के सिरसा निवासी सपेरे जगरूप नाथ की हत्या में वांछित चल रहा था। पुरकाजी में पड़ी डकैती में भी वह वांछित था। आरोपी का एक साथी मुठभेड़ के दौरान फरार हो गया, जिसकी तलाश में घंटों जंगल में कांबिंग की गई, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें