फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ के चंद घंटो बाद ही दबोचे गये फरार इनामी बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। हस्तिनापुर में मंगलवार रात हुई मुठभेड़ के दौरान फरार हुए तीन बदमाशों मनोज, राहुल और बंटी को क्राइम ब्रांच और हस्तिनापुर पुलिस ने बुधवार सुबह दबोच लिया। एसएसपी ने बुधवार को प्रेस वार्ता में बताया कि मंगलवार रात मुठभेड़ में मवाना निवासी राकेश कश्यप और सठला निवासी सईक को गोली लगी थी, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। गिरफ्तार पांचों बदमाशों ने 7 अगस्त को हस्तिनापुर के डिफेंस कालोनी में दिन दहाड़े व्यापारी के घर में डकैती डाली थी, जिसका काफी माल बरामद किया गया है। कुछ हथियार भी कब्जे में लिए गए हैं।
विज्ञापन

वहीं, जिन बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है, वह 25-25 हजार रुपये के इनामी बदमाश बताए जा रहे हैं। लेकिन पुलिस के पास इन बदमाशों का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। एसएसपी का कहना है कि दिल्ली में भी इन बदमाशों द्वारा अपराध करने की जानकारी मिली है। वहां का रिकार्ड मिलने के बाद आपराधिक इतिहास सार्वजनिक किया जाएगा। वहीं, आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने योजना बनाई थी कि वह 25 जुलाई को डकैती डालेंगे और फिर कांवड़ लेने हरिद्वार निकल जाएंगे। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। इसके कारण उन्होंने डकैती डालने की योजना को आगे बढ़ा दिया। इसके लिए उन्होंने दिल्ली से कई बदमाश बुलाए थे। एसएसपी ने बताया कि इन बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें