यूपी के मेरठ शहर में शुक्रवार को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश आलिम उर्फ लाला को गिरफ्तार कर लिया गया है। लाला पर लूट, हत्या आदि के दर्जनों मामले दर्ज हैं।
खरखौदा थाना क्षेत्र में दिल्ली के हेड कॉन्स्टेबल की हत्या मामले में पुलिस को लाला की काफी दिनों से तलाश थी। वहीं मुठभेड़ के दौरान लाला ने पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम पर फायरिंग की।
इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो बदमाश मैरेज होम के एक कमरे में छिप गया। पुलिस ने कमरे को चारों तरफ से घेर लिया। वहीं बदमाश ने अपने को चारों तरफ से घिरा देख सरेंडर कर दिया। बदमाश के पास से पिस्टल, तमंचा व भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए है। फिलहाल पुलिस की टीम बदमाश से पूछताछ कर रही है।
मंडप के कमरे में अंदर से कुंडी बंद करके बदमाश ने कहा कि या तो चेयरमैन को मौके पर बुलाओ नहीं तो खुद को गोली मार लूंगा। इसके बाद चेयरमैन पति और अन्य समर्थकों ने मौके पर पहुंचकर क्राइम ब्रांच की टीम को घेर लिया। वहीं सीओ किठौर, एसओ मुंडाली ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/