फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Encounter : पुलिस ने ढेर किया 12 हजार का इनामी, चार बदमाश फरार

Wed, 13 Sep 2017 10:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ शामली
विज्ञापन
12 हजार का इनामी बदमाश ढेर
विज्ञापन
शामली के झिंझाना में व्यापारी के घर डकैती डालने आए बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में 12 हजार का इनामी बदमाश ढेर हो गया, जबकि चार फरार हो गए। मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सोमवार देर रात करीब 2.30 बजे झिंझाना कस्बा के मोहल्ला सैदमीर में पांच बदमाशों ने परचून व्यापारी विपिन मित्तल के घर में डकैती डालने की कोशिश की। मुखबिर से सूचना मिलने पर झिंझाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस टीम ने बदमाशों की घेराबंदी कर ली। इस दौरान पुलिस पर फायरिंग करते हुए बदमाश भाग निकले। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। गोली लगने पर एक बदमाश घायल हो गया, जबकि चार बदमाश फरार हो गए। मुठभेड़ के दौरान एसओजी में तैनात सिपाही नितिन मलिक और झिंझाना थाने का सिपाही संजीव भी घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को झिंझाना सीएचसी पहुंचाया, जहां बदमाश को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर एसपी डॉक्टर अजयपाल शर्मा झिंझाना सीएचसी पहुंचे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मारा गया बदमाश गाजियाबाद जिले का लोनी निवासी राजू (25) पुत्र राजेंद्र था। कई मामलों में वह फरार चल रहा था, जिसके चलते राजू पर 12 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। पुलिस के मुताबिक राजू के खिलाफ हत्या और लूट के केस दर्ज हैं। मुठभेड़ के दौरान मौके से डबल बैरल बंदूक और लाइसेंसी रिवाल्वर के अलावा 10 कारतूस 12 बोर, रिवाल्वर की 24 गोलियां बरामद हुई है। बरामद बंदूक पूर्व में लूटी गई थी। मारा गया बदमाश, झिंझाना, गढ़ीपुख्ता, बाबरी, कैराना, कांधला, लोनी, मुजफ्फरनगर व सहारनपुर में लूट हत्या व डकैती के 16 मुकदमों में वांछित चल रहा था।

पढ़ें : मुठभेड़ में जान बचाकर भागे पुलिसकर्मी, बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग 
विज्ञापन

बदमाशों ने पुलिस पर की थी फायरिंग
गौरतलब है कि मुजफ्फरनगर रोड पर चेकिंग के दौरान शनिवार आधी रात पुलिस और बदमाशों का आमना-सामना हो गया था। मुठभेड़ के दौरान बदमाश पुलिस की टीम पर हावी हो गए थे। फायरिंग में खुद को खतरे में देख पुलिसकर्मी जान बचाने के लिए जीप छोड़कर भाग गए। बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए थे। 

पढ़ें : एनकाउंटर : पुलिस कस्टडी से फरार आरोपी मुठभेड़ में ढेर, 2 पुलिसकर्मी घायल

एसओ सुशील कुमार अपने एसआई हरेंद्र सिंह, सिपाही मोहित एवं इस्लाम के साथ गाड़ी से मुजफ्फरनगर रोड पर गश्त कर रहे थे। लगभग एक बजे खजूरी अकबरपुर मंदिर के पास पुलिस ने गागलहेड़ी की ओर से बाइक सवारों को आते देखा तो टॉर्च जलाकर रुकने का इशारा किया था। लेकिन बदमाश पुलिस की अनदेखी कर चलते रहे। इससे पहले कि पुलिस टीम बदमाशों को घेरने का प्रयास करती बदमाशों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। लेकिन पुलिसकर्मी उनसे मुकाबला करने की बजाय जीप के पीछे जाकर छिप गए थे। बदमाशों ने तीन-चार फायर किए। इससे जीप क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके बाद बदमाश फरार हो गए थे। इस वारदात के बाद पुलिस की जीप का कांच पूरी तरह बिखरा हुआ नजर आया। इस कारण यह भी माना जा रहा है कि जीप में लाठी या ईंट से शीशे पर प्रहार किया गया हो, जिससे उसका पूरा कांच ही टूट गया था।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें