फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नहीं बढ़ा वेतन तो धरने पर बैठे कर्मचारी, हंगामा किया

Sat, 02 May 2026 01:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेेरठ। परतापुर स्थित सरस्वती इंडस्ट्रियल एरिया में एक कंपनी के कर्मचारियों ने शुक्रवार को वेतन न बढ़ाने के विरोध में जमकर हंगामा किया। कंपनी के कर्मचारियों ने शुक्रवार को प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि कंपनी प्रबंधन उन्हें अन्य कंपनियों से कम वेतन देता है। इससे कर्मचारियों में काफी समय से रोष है।
विज्ञापन

इसी मामले को लेकर कर्मचारी औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक पार्क में एकजुट हुए। इसके बाद नारेबाजी कर वेतन न बढ़ने पर रोष जताया। हंगामे की सूचना पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत किया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि अन्य कंपनियों में महिलाओं और पुरुषों को अधिक वेतन मिलता है लेकिन उनका उत्पीड़न हो रहा है। इसी मामले को लेकर श्रम विभाग के अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारी पांच कर्मचारियों को लेकर परतापुर थाने पहुंचे और कंपनी अधिकारियों को मौके पर बुलाया। वहीं, प्रबंधन का कहना है कि सुपरवाइजर की गलतफहमी के कारण ऐसा हुआ है। वेतन सात तारीख को मिलता है। अभी इसमें समय है। इस बारे में सीओ ब्रहमपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि वेतन बढ़ाने को लेकर यह प्रदर्शन किया गया। कर्मचारियों की कंपनी प्रबंधन से बात हो गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें