फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बिना चुनाव शपथ समारोह कराने पर कर्मचारियों का विरोध

विज्ञापन
सफाई कर्मचारियों की बैठा के में उपस्थित पदाधिकारी। (स्रोत कर्मचारी )फलावदा
विज्ञापन
फलावदा। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस शाखा का शपथ समारोह शुक्रवार को पंप नंबर-दो स्थित टंकी प्रांगण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सुनील को अध्यक्ष, जॉनी को महामंत्री और नीतू को कोषाध्यक्ष बनाए जाने के बाद उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। समारोह में कस्बे के कुछ सफाई कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। वहीं, यूनियन के दूसरे गुट ने शपथ समारोह को लेकर सवाल खड़े किए हैं। गुट के पदाधिकारियों का कहना है कि नगर पंचायत में यूनियन का कोई चुनाव नहीं हुआ है। बिना चुनाव कराए पदाधिकारियों का चयन कर शपथ समारोह आयोजित करना नियम विरुद्ध है। पूर्व महामंत्री एहसान सैफी के नेतृत्व में काफी संख्या में कर्मचारियों ने शपथ समारोह का बहिष्कार किया। विरोध कर रहे कर्मचारियों ने उच्च पदाधिकारियों से मामले में संज्ञान लेते हुए यूनियन के चुनाव निष्पक्ष तरीके से कराने की मांग की है। कर्मचारियों के बीच यूनियन के चुनाव और पदाधिकारियों के चयन को लेकर विवाद सामने आने के बाद अब सभी की निगाहें उच्च पदाधिकारियों के निर्णय पर टिकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें