फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: विकास कार्यों से संवरेगी मवाना पालिका क्षेत्र की सूरत

विज्ञापन
नगर पालिका चेयरमैन अखिल कौशिक विकास कार्यो के संबंध में जानकारी् देते हुए। (मवाना)
विज्ञापन
- करोड़ों की योजनाओं का खाका तैयार, चेयरमैन ने जानकारी साझा की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। नगर पालिका के चेयरमैन अखिल कौशिक दने कस्बे में संचालित एवं प्रस्तावित विकास कार्यों की शुक्रवार को विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि मवाना को स्वच्छ, सुंदर और सुविधायुक्त बनाने के लिए राज्य वित्त आयोग समेत विभिन्न योजनाओं के तहत 22.21 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की योजनाएं तैयार की गई हैं। जबकि लगभग 50 करोड़ रुपये के निर्माण कार्य अब तक पूर्ण कराए जा चुके हैं।
चेयरमैन ने बताया कि राज्य वित्त आयोग के तहत 4.52 करोड़ रुपये, अवस्थापना विकास निधि एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय अनुदान से 2.28 करोड़ रुपये और जल निकासी योजना के तहत एक करोड़ रुपये से नाला निर्माण की निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। इसके अलावा 15वें वित्त आयोग से 1.83 करोड़ रुपये में दो ट्रैक्टर, दो टीपर, दो ट्रॉली, स्किड लोडर, फॉगिंग मशीन, हाईड्रोलिक एक्सीवेटर और बायोमीट्रिक कूड़ा निस्तारण व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
विज्ञापन

आगामी परियोजनाओं में सूडा योजना के तहत 8.15 करोड़ व अवस्थापना विकास निधि से 53.44 लाख रुपये के कार्य प्रस्तावित हैं। धार्मिक एवं सामाजिक विकास के तहत ढिकौली स्थित शिव मंदिर के जीर्णोद्धार पर 2 करोड़, श्मशान के जीर्णोद्धार पर 60 लाख और जुड्डी स्थित तालाब के सुंदरीकरण पर 50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मखदूमपुर रोड पर पड़े 12,452 टन कूड़े का 72.34 लाख रुपये की लागत से 30 नवंबर तक निस्तारण कराया जाएगा। इसी स्थल पर 8 एमएलडी क्षमता के एसटीपी संयंत्र निर्माण के लिए भूमि का प्रस्ताव जिलाधिकारी के माध्यम से जल निगम को भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

वहीं मुन्नालाल भैंसा रोड डंपिंग ग्राउंड पर 80 लाख रुपये की लागत से 30 टीपीडी का ट्रोमल प्लांट स्थापित हो रहा है। यहां 40 हजार मीट्रिक टन लिगेसी वेस्ट का निस्तारण किया जा चुका है और शेष 63,366 टन कूड़े के निस्तारण के लिए डीपीआर शासन को भेजी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें