मेरठ। मेरठ कॉलेज के मंगल पांडे सभागार में कर्मचारी संगठन की सभा हुई। अध्यक्षता कॉलेज कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष नंदकिशोर भट्ट ने की। कर्मचारी संगठन के महामंत्री सेंसरपाल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि शिक्षक दिवस पर उत्तर प्रदेश सरकार ने अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालय के शिक्षकों को कैशलेस मेडिकल पॉलिसी की सुविधा प्रदान की हैं, जिससे शिक्षकों को पूर्णतया निशुल्क उपचार मिलना संभव होगा।
अध्यक्ष नंदकिशोर भट्ट ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा कर्मचारी, गैर शैक्षणिक कर्मचारी को कैशलेस मेडिकल पॉलिसी की सुविधा नहीं दी गई है जो कि उचित नहीं है। कॉलेज कर्मचारी संगठन के साथ-साथ संपूर्ण अनुदानित महाविद्यालय के कर्मचारी सरकार से मांग करते हैं कि उन्हें भी शिक्षकों की भांति निशुल्क आरोग्य का उपहार दिया जाए और यह कैशलेस मेडिकल चिकित्सा की सुविधा कर्मचारियों को भी प्रदान की जाए। कार्यक्रम में विनय कुमार, जितेंद्र कुमार, विपिन, अमित, दीपक, प्रमोद कुमार, सेवाराम, चंद्र प्रताप सिंह धर्मेंद्र शर्मा एवं मुकेश यादव आदि मौजूद रहे। संवाद