फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पोर्ट्स कारोबारी के कर्मचारी ने हड़पे 3.17 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। हंस रबड़ एंड स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड और हंस एक्सपोर्ट्स के कर्मचारी ने फर्म के 3.17 लाख रुपये हड़प लिए। फर्म मालिक डीएल मक्कड़ ने आरोपी के खिलाफ परतापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए डीएल मक्कड़ ने बताया कि शास्त्रीनगर सेक्टर-3 निवासी ललित सहगल उनकी फर्म में एजेंट के रुप में कार्य करता था। विभिन्न फर्मों से माल सप्लाई का ऑर्डर लाने और भुगतान प्राप्त कर फर्म में जमा कराना उसका काम था।
विज्ञापन

आरोप है कि विभिन्न पार्टियों से ललित ने 3.17 लाख रुपये प्राप्त किए लेकिन फर्म के खाते में जमा नहीं कराए। जब इन पार्टियों से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि भुगतान ललित सहगल को दे दिया गया। ललित सहगल ने 15 दिसंबर 2024 को लिखित में भुगतान प्राप्त करने और जल्द ही धनराशि फर्म में जमा कराने का आश्वासन दिया था लेकिन नहीं कराया। आरोप है कि वह अभी भी विभिन्न पार्टियों से संपर्क कर रहा है। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें