मेरठ। सदर थाना क्षेत्र के केले वाली कोठी निवासी मुन्ना लाल ने मंगलवार को केस दर्ज कराते हुए बताया कि वह आबूलेन पर एक दुकान पर काम करते है। आठ नवंबर की दोपहर वह दुकान पर काम कर रहे थे। उनका मोबाइल काउंटर रखा हुआ था। दुकान पर ग्राहक खड़े हुए थे। पीड़ित के अनुसार उसने कुछ देर बार काउंटर देखा तो उसका मोबाइल गायब था। पीड़ित ने दुकान व आसपास के क्षेत्र में मोबाइल की तलाश की थी लेकिन मोबाइल नहीं मिल सका था। सीओ कैंट नवीना शुक्ला का कहना है कि केस दर्ज कर दिया गया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश की जा रही है। संवाद